Advertisment

First Omicron Death In India: ओमिक्रोन के कारण इंडिया में हुई पहली मौत, अथॉरिटीज ने किया मना

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

यह मामला पुणे का है। एक 52 साल के इंसान को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया था। हेल्थ ऑफिसियल का ऐसा कहना है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक के कारण से हुई है यशवंतराओ चवण अस्पताल में। यह इंसान नाइजेरिया ट्रेवल करके आया था और इसको 13 साल से शुगर की समस्या भी थी।

इस इंसान की कैसे मौत हुई यह तब पता लगा जब NIV यानि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी की रिपोर्ट सामने आयी और उस में आया कि यह ओमिक्रोन से इन्फेक्टेड था। इससे पहले हेल्थ अथॉरिटीज ने साफ़ मना कर दिया था कि मौत ओमिक्रोन के कारण से नहीं हुई है।

आज 31 दिसंबर को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 1200 के पार हो गए हैं। एक दिन के अंदर 309 केसेस दर्ज किए गए हैं। यह अभी तक के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने वाला दिन रहा है। यह अब 23 स्टेट और यूनियन टेरिटरीज में फैल चुका है।

Advertisment

इंडिया में ओमिक्रोन के कितने मामले हैं?

ओमिक्रोन के कुल मामले 1200 में से 450 मामले महाराष्ट्र में हैं और 320 दिल्ली में हैं। इसके अलावा 109 केसेस केरला में हैं और 97 गुजरात में, 69 राजस्थान में हैं, 62 तेलंगाना में हैं, 46 तमिलनाडु में है, 34 कर्नाटक में हैं, 16 आंध्र प्रदेश में हैं, 14 हरयाणा में हैं, 14 ओडिसा में, 11 वेस्ट बंगाल में, 9 मध्य प्रदेश में, 4 उत्तराखंड में, 3 चंडीगढ़ में, 3 जम्मू और कश्मीर में, 2 अंडमान निकोबार में, 2 उत्तर प्रदेश में। गोवा, पंजाब, मणिपुर, लदाख और हिमचाल प्रदेश में 1-1 मामला सामने आया है।

कल मध्य प्रदेश इंदौर से एक न्यूज़ सामने आयी थी जहाँ 4 बार वैक्सीन ले चुकी महिला को ओमिक्रोन निकला था। यह महिला की उम्र 30 साल है और यह अलग अलग देशों में 4 बार अब तक वैक्सीन ले चुकी हैं। यह कोरोना के लिए पॉजिटिव टेस्ट की हैं और इसके बाद इनको इंदौर के हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है। यह एयरपोर्ट पर थी और दुबई जा रही थी जब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।



सेहत न्यूज़
Advertisment