Advertisment

Forbes Women Billionaires List: फोर्ब्सलिस्ट में 2,668 अरबपतियों में 327 महिलाएं शामिल है

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

फोर्ब्स ने अरबपति महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 2,668 अरबपतियों में 327 महिलाएं शामिल है, पिछले साल सूचि में 328 महिलाएं थी। आईए जानते है डिटेल्स-

रिपोर्ट के अनुसार World's Richest Woman कौन है?

इन महिलाओं में ज़्यादातर अल्ट्रा-रिच परिवार से संबंध रखती है जिन्हें विरासत में संपत्ति मिली है। L'Oréal फाउंडर ग्रैंडडॉटर(पोती) "फ्रेंकोइस बेटरकोर्ट मेयर्स(Francoise Bettencourt Meyers)" लिस्ट में टोप में रही। वह इस साल Richest Women In The World है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नट वर्थ 74.8 बिलियन है। पिछले दो साल से उनकी नेट वर्थ में इजाफा देखने को मिला। 2020 में उनकी नेट वर्थ 48.9 बिलियन थी।

Advertisment

लिस्ट में कौन सी भारतीय महिलाएं शामिल है?

इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में कुल 11 भारतीय महिलाएं शामिल है। जिसमें ब्यूटी और फैशन से जुड़ा चेहरा भी देखने को मिला। इंडिया में महिला अरबपति मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल क्षेत्र से जुड़ी हुई है। सूची में इस बार प्रमुख चेहरे लीना तिवारी, किरण मजूमदार शॉ और स्मिता कृष्णा-गोदरेज शामिल थे।

फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची 2022 के अनुसार India's Richest Woman में जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन (अध्यक्ष) सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला रही, उनकी कुल संपत्ति 17.7 बिलियन डॉलर है।

Advertisment

रैंक के अनुसार देखा जाए तो 91 नंबर पर सावित्री जिंदल है जिनकी नेट वर्थ $17.7 बिलियन है जो स्टील इंडस्ट्री से संबंध रखती है।

637 नंबर पर फाल्गुनी नायर, 4.5 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ फैशन और रिटेल से संबंध रखती हुई, नयका की फाउंडर व सीईओ है।

778 रैंक पर लीना तिवारी $3.8 बिलियन नेट वर्थ के साथ फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर से ताल्लुक रखती है। वह मुंबई स्थित मल्टीनेशनल फार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी USV प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन है।

Advertisment

 बायोफार्मास्युटिकल्स से संबंध रखती 913 नंबर पर किरण मजूमदार-शॉ जिनकी नेट वर्थ $3.3 बिलियन है। वह Biocon limited की अध्यक्ष और Biocon biologics limited की फाउंडर है।

1238 नंबर पर स्मिता कृष्णा-गोदरेज, $2.5 बिलियन नेट वर्थ के साथ, स्मिता कृष्णा-गोदरेज Godrej Group से ताल्लुक रखती है, तीसरी पीढ़ी की उत्तराधिकारी और पारिवारिक संपत्ति में उनकी पांचवीं हिस्सेदारी है।

1579 नंबर पर अनु आगा जिनकी नेट वर्थ $1.9 बिलियन है इंजीनियरिंग सेक्टर से है। वह Thermax Limited की चेयरपर्सन रह चुकी है। इसी के साथ वह सोशल वर्कर भी है। अभी वह Teach For India की चेयरपर्सन है।

Advertisment

1645 रैंक पर मुदुला पारेख $1.8 बिलियन नेट वर्थ के साथ मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से संबंध रखती है।

1729 नंबर पर राधा वेम्बु $1.7 बिलियन नेट वर्थ के साथ बिजनेस सॉफ्टवेयर क्षेत्र से है। वह जोहो कॉर्पोरेशन की मेजर स्टेकहोल्डर है। यह इंडियन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है।

2076 रैंक पर सारा जॉर्ज मुथूट जिनकी कुल संपत्ति $1.4 बिलियन है। वह फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस की स्टेक होल्डर है।

Advertisment

2448 नंबर पर कविता सिंघानिया 1.1 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ सीमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। कविता जक सीमेंट मैन्युफैक्चरर की स्टेक होल्डर है। इसी के साथ एक्सप्रेस इंफ्रास्ट्रक्चर की डायरेक्टर है।

अंत में 2578 नंबर पर भवरी बाई सुराणा 1 बिलियन डॉलर रियल टाइम नेट वर्थ के साथ फार्मास्युटिकल क्षेत्र से संबंध रखती हुई। भवरी बाई सुराणा फैमिली की कुलमाता है जो बैंगलोर स्थित फार्मास्यूटिकल फर्म माइक्रो लैब को को कंट्रोल करती है।



न्यूज़
Advertisment