/hindi/media/media_files/2025/05/31/6Y7IsWYp8Zro5oStC1wk.png)
Photograph: (X/ Manu & Tanuj)
Gujarat Titans Knocked Out of IPL 2025 After Defeat to Mumbai Indians: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफायर खेलने के लिए जगह बना ली है। इसी के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। यह पल गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और फैंस के लिए बेहद भावुक था, और कुछ लोगों की आंखों में आंसू भी देखे गए। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
IPL 2025 से GT बाहर, शुभमन गिल की बहन और आशीष नेहरा के बेटे की आंखों में आंसू
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस IPL 2025 की रेस से बाहर हो चुकी है। शुक्रवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे भी स्टैंड्स में बैठकर यह मुकाबला देख रहे थे। मैच की आखिरी गेंद के बाद जैसे ही गुजरात की हार तय हुई, आशीष नेहरा के बेटे की आंखों में आंसू आ गए। वह अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और कैमरे में रोते हुए कैद हो गए। स्टैंड्स में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुप कराने की कोशिश भी की, लेकिन माहौल बेहद भावुक हो चुका था।
Gujarat Titans coach Ashish Nehra son after lost ELIMINATOR VS Mumbai Indians.!!💔 pic.twitter.com/c0tfwQcvaa
— MANU. (@IMManu_18) May 30, 2025
This is a beautiful image.
— Vikram Mahendra (@ElRealesVikram) May 30, 2025
Ashish Nehra's sons are distraught & crying after their team Gujarat Titans was knocked out of IPL.
Sport is all about emotion and you need fans who are invested in the game. GT is building a great culture & the emtion is evident
Tough luck. Cheers pic.twitter.com/KfLWf25Ol4
गुजरात टाइटंस के अन्य खिलाड़ियों के परिवारों में भी निराशा और गम का माहौल था। यह एक ऐसा मुकाबला था, जो टीम को फाइनल की ओर ले जा सकता था, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया।
GT के कप्तान शुभमन गिल की बहन हुईं भावुक
शुभमन गिल की बहन भी स्टैंड्स में मौजूद थीं। वह अक्सर अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए मैदान में नजर आती हैं। इस मैच में गुजरात की हार ने उन्हें भी भावुक कर दिया। उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। आसपास बैठे दर्शकों ने उन्हें सहानुभूति दी और सांत्वना देने की कोशिश की।
Shubman Gill’s sister got emotional when GT lost the Eliminator. 💔 pic.twitter.com/arXxPQ42AL
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 30, 2025
क्वालीफायर-2 खेलेगी मुंबई इंडियंस
गुजरात टाइटंस को हराने के बाद अब मुंबई इंडियंस 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।