Pahalgam Attack Fallout: गर्भवती पाकिस्तानी महिला को देश छोड़कर जाने का आदेश

हम सभी जानते हैं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में  आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसके बाद, सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और घोषणा की कि पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ना होगा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
pregnant Women (Unsplash)

Representative File Image

Gurdaspur Couple in Limbo as Pregnant Pakistani Wife Ordered to Leave India: हम सभी जानते हैं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में  आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसके बाद, सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और घोषणा की कि पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ना होगा। इस बीच, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ना नहीं चाहते। ऐसी ही एक कहानी पंजाब के गुरदासपुर से सामने आई है, जहाँ मारिया बीबी नामक महिला के सामने मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो गई है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या उसे सरकार के आदेश का पालन कर पाकिस्तान लौट जाना चाहिए या अपने परिवार के साथ भारत में ही रहना चाहिए। आइए, इस मामले को विस्तार से समझते हैं।

Advertisment

गर्भवती पाकिस्तानी महिला को देश छोड़कर जाने का आदेश 

गुरदासपुर, पंजाब के निवासी सोनू मसीह की शादी मारिया बीबी से हुई है, जो पाकिस्तान की एक ईसाई महिला हैं। मारिया वर्तमान में छह महीने की गर्भवती हैं। उन्हें आखिरी बार शनिवार को गुरदासपुर के एक अस्पताल में देखा गया था। मारिया का मामला तब सुर्खियों में आया, जब उनकी गर्भावस्था और पंजाब के एक नागरिक से उनकी शादी के कारण उनकी स्थिति पर चर्चा होने लगी।

पिछले साल हुई थी शादी

Advertisment

पिछले साल सोनू और मारिया की शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में वे दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। सोनू ने BBC को बताया कि मारिया को भारत लाने के लिए उन्हें वीजा प्राप्त करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले साल जुलाई में वीजा मिलने के बाद मारिया भारत आईं। मारिया का संबंध पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर से है।

लॉन्ग टर्म वीजा

पुलिस ने मारिया को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का नोटिस दिया है, क्योंकि उनके पास लॉन्ग-टर्म वीजा नहीं है। उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने लॉन्ग-टर्म वीजा के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक वीजा नहीं मिला है। परिवार उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने के पक्ष में नहीं है, जिसके कारण वे बहुत परेशान हैं।

Pahalgam