Advertisment

हैप्पी बर्थडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

author-image
Swati Bundela
New Update
हैप्पी बर्थडे अनुष्का शर्मा
Advertisment
अनुष्का शर्मा ने अपनी करियर की शुरुवात मॉडलिंग से की थी। यह छोटे शहर से आने वाली लड़कियों के लिए हमेशा से एक मिसाल रही हैं। इन्होंने खुदके बलबूते पर बॉलीवुड में जगह बनाई है और बड़े बड़े सितारे जैसे कि शहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया है । अनुष्का को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं और इस साल अनुष्का अपना 33वा जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको बताएंगे अनुष्का की लाइफ से जुडी कुछ बातें -

अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से की थी शादी

Advertisment


अनुष्का और विराट हमेशा से कपल गोल्स के लिए चर्चा में रहते हैं। चाहे शादी के पहले हो या बाद इनके फोटोज हमेशा से ही वायरल होते आये हैं। यह एक शैम्पू के एड शूट के वक़्त पहली बार मिले थे। अनुष्का को लगता था कि विराट बहुत नकचढ़े किस्म के इंसान हैं पर जब वो असलियत में मिली तब उन्हें पता लगा कि विराट काफी मज़ाकिया और सॉफ्ट तरीके के इंसान हैं ।

Advertisment


इसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया था उसके बाद इन्होंने आपस में इटली जाकर फैमिली और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में 2017 में शादी करली थी।

अनुष्का और विराट की बेटी वामिका

Advertisment


माँ बनना अपने आप में एक प्यारा अहसास होता है। कई सेलिब्रिटीज आजकल माँ बनने को एन्जॉय करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स सेट कर रहे हैं। इसकी शुरुवात सबसे पहले एक्ट्रेस करीना कपूर ने की थी जब वो तैमूर को लेकर प्रेग्नेंट थीं। अभी फ़िलहाल में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है।फैंस को अभी तक वामिका की शक्ल देखने नहीं मिली है हालाँकि झलक कई बार देख चुके हैं।



अनुष्का अभी कुछ समय पहले मुंबई में देखी गयी थीं और ये अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का ने डेली को बताया था कि वो प्रेगनेंसी के बाद काम पर वापस लग जाएँगी। इनका कहना है कि वो घर पर ही कुछ इस तरीके से सेटअप करेंगी कि उनका काम भी होता रहे और वो बच्ची पर भी ध्यान दे सकें। उनका कहना है कि वो जब तक ज़िंदा हैं तब तक एक्टिंग करेंगी क्योंकि एक्टिंग उनका प्यार है।
एंटरटेनमेंट हैप्पी बर्थडे अनुष्का शर्मा
Advertisment