हैरी पॉटर की एक्ट्रेस अफशां आजाद बनी मां, किया फोटो शेयर

author-image
Swati Bundela
New Update


हैरी पॉटर की एक्ट्रेस बनी मां


अफशां आजाद जो हैरी पॉटर में जुड़वा बहन के किरदार के लिए जानी जाती है। वो अब मां बन चुकी है। उन्होंने बेबी गर्ल के स्वागत के साथ इस बात की खबर इंस्टाग्राम के जरिए दी।

उन्होंने लिखा कि " भगवान की कृपा से हमारी बेटी फाइनली यहाँ है! पिछले हफ्ते ही जब उसने जन्म लिया हम तब से उसके प्यार में खो गए हैं। भगवान ने हमें सबसे परफेक्ट, सुंदर कीमती गिफ्ट, अल्लाह हम्मा बारिक के साथ आशीर्वाद दिया है।"


रहेंगी कुछ दिन बेटी से दूर


उन्होंने साथ में यह भी लिखा कि "मैं शायद ठीक होने और आराम करने के लिए कुछ समय दूर रहूंगी, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा। आपके मैसेज के लिए सभी को धन्यवाद और आप सभी को प्यार और दुआएं हमेशा की तरह।"


प्रेगनेंसी की खबर दी थी अप्रैल में


अफशां ने पति नबील काज़ी के साथ अपने प्रेगनेंसी की खबर साझा की थी। उन्होंने खबर एक क्यूट पोस्ट के जरिए की थी। उन्होंने लिखा था कि "राज सभी के सामने आ गया - मैं मां बनने वाली हूं!! धन्यवाद अल्लाह इस खुशखबरी के लिए, बेबी काशी का जुलाई तक जन्म हो जाएगा। हम दोनों का हृदय प्यार, एक्साइटमेंट और नर्वस से भर गया हैं। प्लीज हमें अपनी दुआओं में रखेगा। "


हैरी पॉटर फिल्म के बारे में


हैरी पॉटर सीरीज फिल्म, जेके राउलिंग के नोबेल पर आधारित थी। फिल्म में हैरी पॉटर (डैनियल रैडक्लिफ), रॉन वीस्ली (रूपर्ट ग्रिंट), हर्मियोन ग्रेंजर (एम्मा वाटसन) और प्रोफेसर सेवरस स्नेप के प्रमुख किरदार थे। इस सीरीज का लास्ट पार्ट जुलाई 2011 में रिलीज किया गया था।

Image source - afshanazad
न्यूज़ एंटरटेनमेंट