Harvard India Conference 2025: नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पारसी गारा साड़ी से विरासत को किया पेश

रिलायंस की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अम्बानी ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधन किया जिसमें उन्होंने विभिन्न पहलूओं पर और भारत के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Harvard India Conference 2025

Image Credit: Manish Malhotra (Instagram)

Harvard India Conference 2025: रिलायंस की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अम्बानी ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधन किया जिसमें उन्होंने विभिन्न पहलूओं पर और भारत के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की। यह कॉन्फ्रेंस इंडियन बिजनेस, पॉलिसी एंड कल्चर पर आधारित थी। इस साल का थीम' फ्रॉम इंडिया टू द वर्ल्ड' है जिसमें 1,000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए-

Advertisment

नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पारसी गारा साड़ी से विरासत को किया पेश 

नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने फैशन के जरिए भारतीय संस्कृति को पेश करती हैं। उनकी साड़ियां हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने हार्वर्ड कॉन्फ्रेंस में जो साड़ी पहनी थी उसकी चर्चा भी खूब हो रही है। नेता अंबानी ने 2025 में हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में एक यादगार उपस्थिति दर्ज कराई। 

नीता अंबानी ने हॉवर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में 'पारसी गारा साड़ी' से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। उनके इस पहनावे में शानदार विरासत की झलक दिखाई दी। इसे प्रसिद्ध साड़ी पुनरुद्धारकर्ता ज़ेनोबिया एस डावर ने पुनर्जीवित किया था। साड़ी में लाल और नीले रंग से जटिल हाथ की कढ़ाई की गई है जिससे फूलों के पैटर्न बनाए गए हैं। पारसी गारा साड़ी का एक यूनिक इतिहास है। इसका संबंध चीन के साथ है। यह डिजाइन तब भारत में आया जब पारसी लोग चीन के साथ बिजनेस कर रहे थे। 

Advertisment

उन्होंने हार, मैचिंग कंगन, सुंदर झुमके और अंगूठियों सहित अपनी लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक चुना था।

नीता अंबानी ने ओलंपिक के बारे में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बात की। ANI के अनुसार, नीता अंबानी ने कहा कि हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। अगर हम दुनिया की 10 टॉप इकोनॉमी की बात करें तो उनमें से 9 ने ओलंपिक होस्ट किया है लेकिन भारत ने नहीं किया है। हम चाहते हैं कि ओलंपिक हमारे देश में आयोजित हो। उन्होंने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी जिक्र किया था कि 2036 ओलंपिक भारत  होस्ट करेगा। इस बात पर भी जोर दिया कि यह अब तक का "सबसे हरित" खेल होगा।

Neeta Ambani