Advertisment

Highlights Of Republic Day 2025: देखिए इस बार गणतंत्र दिवस पर क्या खास रहा

भारत ने 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक और सैन्य प्रदर्शन हुए।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Republic  Day

Image Credit: President Of India/X

Highlights Of Republic Day: भारत ने 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और विभिन्न सांस्कृतिक, सैन्य प्रदर्शन हुए। इस राजकीय समारोह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इसके साथ ही हजारों नागरिकों भी इस समारोह का हिस्सा बने। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि भारतीय संविधान का अधिनियमन हुआ था। चलिए गणतंत्र दिवस की मुख्य झलकियों नजर डालते हैं-

Advertisment

देखिए इस बार गणतंत्र दिवस पर क्या खास रहा

राष्ट्रपति ने शेयर किया अपना अनुभव 

Advertisment

प्रधानमंत्री ने पोस्ट की गणतंत्र दिवस समारोह 2025 की झलकियां...

राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया 

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई थी।

परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों पर देशभक्ति गीत "सारे जहां से अच्छा" बजाने के साथ हुई, जो भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है।

Advertisment

परेड में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों से झांकियां शामिल हुईं 

गणतंत्र दिवस परेड में कुल 31 झांकियां निकलीं, जिनमें 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की थीं। झांकियों का थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास था। 

Advertisment

गणतंत्र दिवस 2025 परेड की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी में मातृ देखभाल, जीवन चक्र निरंतरता और महिला नेतृत्व को दर्शाया गया।

कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति

Advertisment

गणतंत्र दिवस परेड में सशक्त और एकजुट, सीआरपीएफ की 148 सदस्यीय महिला टुकड़ी ने हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया।

परेड में सैन्य शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला

Advertisment

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें #गणतंत्रदिवस🇮🇳 परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

सेना की युद्ध निगरानी प्रणाली 'संजय' और DRDO की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'प्रलय' ने परेड में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई।

भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए, कर्त्तव्य पथ पर इंफेंट्री कॉलम ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।

nari Shakti Republic Day Nari Shakti Model Republic Day Camp Republic Day Parade Republic Day 2025
Advertisment