Hindu Woman Forced To Slap Muslim Man: हिंदू महिला को मुस्लिम बॉयफ्रेंड को चप्पल से मारने के लिए किया गया मजबूर

author-image
Swati Bundela
New Update


यूपी में हिंदू महिला को अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड को मारने के लिए किया गया मजबूर। महिला के बॉयफ्रेंड को हिंदू जागरण मंच के लोगो ने मारा और उसे पुलिस स्टेशन ले गए।

Advertisment

महिला को चप्पल से मारने के लिए किया गया मजबूर (Hindu Woman Forced To Slap Muslim Man)

ये बात शुक्रवार की है जब महिला और उसका बॉयफ्रेंड मेरठ के बाजार में पेड़ के नीचे बैठे थे। मेरठ के बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि महिला और उसका बॉयफ्रेंड एक पेड़ के नीचे बैठे थे। दुकानदार ने यह बात हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही को बताई। जिसके बाद सचिन ने 10 -11 लोगों को बुलाया। उन्होंने महिला और उसके बॉयफ्रेंड से उनका नाम पूछा। इसके बाद पता चला कि महिला हिंदू है और उसका बॉयफ्रेंड मुस्लिम। ऐसा पता चलने के बाद उन लोगों ने महिला के बॉयफ्रेंड पर हमला किया और उसे बहुत मारा।

उन्होंने महिला को देखा उसके पैर से उसकी चप्पल निकालने के लिए कहा। एक आदमी ने कहा कि "अपनी चप्पल निकालो और लड़के को उसके चेहरे पर चप्पल से मारो। इस घटना का एक वीडियो बना है और इसको वायरल किया गया है। जब महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को धीरे से मारा तो एक आदमी ने कहा कि " इतना धीरे क्यों मार रही हो उसे जोर से मारो"। इसके बाद महिला ने जोर से अपने बॉयफ्रेंड को दो बार स्लीपर से मारा। एक आदमी ने लड़की से कहा कि "हम सब तुम्हारे भाई है तुम्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है तुम इसे मार सकती हो" ।

फिर उन लोगो ने महिला के बॉयफ्रेंड को कान पकड़कर बैठने के लिए कहा और उसे बहुत मारा। महिला के बॉयफ्रेंड को ऐसी अवस्था में कम से कम आधा घंटा मारा गया और उसके बाद खींचकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यह आदमी महिला के बॉयफ्रेंड पर जबरदस्ती बात करने के लिए आरोप लगाना चाहते थे।

महिला ने दिया अपने बॉयफ्रेंड का साथ

Advertisment

ऐसा होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसने बताया कि उस लड़के ने उसके साथ कोई बदतमीजी नहीं की और वह उस लड़के के साथ अपनी मर्जी से खड़ी थी। हिंदू जागरण मंच के आदमियों ने महिला के बॉयफ्रेंड के खिलाफ दूसरी कंप्लेंट दर्ज करने की कोशिश की, उन्होंने महिला के मां को लाया और उनसे लिखित कंप्लेंट दर्ज करवाई जिसके हिसाब से महिला के बॉयफ्रेंड ने महिला को बाजार में उसकी मर्जी के खिलाफ आया।

महिला ने जब बताया कि वह लड़के के साथ अपने मर्जी से आई थी तो पुलिस वालों ने उन लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कीजिन्होंने महिला के बॉयफ्रेंड को मारा। पुलिस के हाथ सिरोही नाम का लड़का लगा जबकि बाकी लोग गायब है। सिरोही ने कहा कि उसने जो किया वह गलत नहीं है,उसने सिर्फ समाज की गंद को बाहर निकालने की कोशिश की।

Image Credit : Times of India 





न्यूज़