बॉलीवुड - हॉलीवुड स्टार्स कर रहे प्रियंका का कोविद फण्डरेज़र सपोर्ट

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ज़रिए सभी से इंडिया में कोरोना को लेकर मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत कि परिस्तिथि बहुत गंभीर है और ऐसे में हम सबको मिलकर सपोर्ट करना चाहिए।
Advertisment


इसके लिए वो खुद सभी लोगों से पैसे डोनेट करने को कह रही हैं और पैसे इक्कठा कर के मदद करने की कोशिश कर रही हैं।
Advertisment
प्रियंका का कोविद फण्डरेज़र सपोर्ट का नाम इन्होंने रखा है "TogetherForIndia"

प्रियंका ने  कोविद फण्डरेज़र के लिए क्या कहा था ?

Advertisment

रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए, चोपड़ा ने कहा, “हमें देखभाल करने की आवश्यकता क्यों है? अभी इतना जरूरी क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में अपने दोस्तों और परिवार से सुन रही हूं कि अस्पताल कैसी सिचुएशन में हैं, आईसीयू में कमरे नहीं हैं, एम्बुलेंस बहुत व्यस्त हैं, ऑक्सीजन की सप्लाई कम है, श्मशान में मास्स क्रेमेशंस होते है क्योंकि मृत्यु की मात्रा बहुत अधिक है। ”
Advertisment

कौन कौन कर रहा है प्रियंका को सपोर्ट ?


1. कैटरीना कैफ

Advertisment

जैसे ही प्रियंका ने इनके इस फण्डरेज़र के बारे में सभी को बताया सभी बॉलीवुड सेलेब्स एक जुठ होकर इसको अपने अपने स्टोरीज पर पोस्ट करने लगे। इन में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ।

2. परिणीति चोपड़ा

Advertisment

परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की स्टोरी शेयर की थी। इस में इन्होंने लिखा था हम सब परिवार मिलकर जितना भी हो सके डोनेट कर सकते हैं।

3. ह्यू माइकल जैकमैन हॉलीवुड एक्टर

Advertisment

जैकमैन एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हैं और ये " X - Men " फिल्म सीरीज में एक्ट करने के लिए फेमस हैं। ये भी इंडिया के मदद के लिए आगे आये हैं और प्रियंका की इस मुहीम को अपनी स्टोरी पर शेयर कर के इंडिया की हेल्प करने को कहा है।

4. ज़ोया अख्तर


ज़ोया जो कि एक फेमस भाटिया फिल्म निर्देशक हैं इन्होंने भी इंडिया कि मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा के "TogetherForIndia" को सपोर्ट किया और इसके लिए स्टोरी भी डाली।