Honey Singh Case Online Hearing : सिंगर हनी सिंह डोमेस्टिक वायलेंस केस की ऑनलाइन होगी हियरिंग

author-image
Swati Bundela
New Update

कोर्ट ने क्यों भेजी थी हनी सिंह को फाइनल वार्निंग?


इस से पहले जब हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था तो सिंगर ने यह कहकर टाल दिया था कि उन कि तबियत सही नहीं है इसलिए ही कोर्ट ने इनसे मेडिकल रिपोर्ट्स देने की मांग की है। इसके बाद हनी सिंह के लॉयर ने कन्फर्म किया है कि यह अगली तरीक को कोर्ट में पेश होंगे।

हनी सिंह के ऊपर क्या केस चल रहा है?


हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में याचिका दायर की है। तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुश्री तानिया सिंह के समक्ष आज, 3 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की ओर से लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप पेश हुए।कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। उसने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को उसकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति (jointly owned property) आदि का निपटान करने से रोक दिया गया था।
न्यूज़