Pahalgam Terror Attack: जानिए देश-विदेश के नेताओं ने हमले को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अंधाधुंध गोलीबारी में 26 लोगों की जान चली गई। चलिए जानते हैं देश-विदेश के नेताओं ने हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी है-

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Pahalgam Attack

Photograph: (AP via Mint)

Pahalgam Terror AttackPahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अंधाधुंध गोलीबारी में 26 लोगों की जान चली गई। पहलगाम को "मिनी स्विटजरलैंड" के नाम से जाना जाता है। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई है। यह हमला दोपहर के समय में हुआ। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने हिंदुओं को निशाना बनाया। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चलिए जानते हैं देश-विदेश के नेताओं ने हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी है-

जानिए देश-विदेश के नेताओं ने हमले को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी

Advertisment

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आंतकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

डॉ. एस. जयशंकर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को "चौंकाने वाला" और "दर्दनाक" बताया।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने भी पर्यटकों पर हुए हमले को एक "घृणित कार्य" बताया है। उन्होंने कहा, "निंदा के लिए जितने शब्द पर्याप्त हैं, उतने कम हैं।"

Advertisment

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया है।

Advertisment

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, "कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएँ आप सभी के साथ हैं!"

Advertisment

पहलगाम में गोलीबारी की घटना के बाद PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा की है।

Advertisment

इज़रायल के प्रधानमंत्री ने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूँ, जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में इज़रायल भारत के साथ खड़ा है"

Russian Embassy ने बताया, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दुखद परिणामों पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  को अपनी संवेदना व्यक्त की।"

Advertisment

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने टी के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की।

भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को घटना से बहुत दुःख हुआ।

Pahalgam Terror Attack