Husband, Wife & Mutton: पत्नी छुप छुपकर खाती थी मटन, पति ने मीट या उस में से एक को चुनने को कहा

author-image
Swati Bundela
New Update


एक ऐसी अनोखी कहानी सामने आई है जहाँ एक पत्नी पति से छुप छुपकर मीट खाया करती थी। ऐसी अनबनी सी कहानी पहली बार सामने आई है जहाँ एक ओर लोग छुप छुप कर रिलेशनशिप में एक दूसरे को धोखा देते हैं वहीँ दूसरी ओर एक बीव ने खाने के पीछे धोखा दिया।

Advertisment

पत्नी छुप छुपकर खाती थी मटन, पति ने मीट या उस में से एक को चुनने को कहा

इन दोनों ने जब शादी की तब ऐसा बताया गया था कि लड़की सुन्दर, सुशील और वेजीटेरियन है। लेकिन बाद में कहानी कुछ और ही सामने निकल कर आती है। जिस हस्बैंड ने इस लड़की से शादी की है वो फुली वेजीटेरियन हैं और उन्होंने सिर्फ इसी शर्त पर शादी की थी कि लड़की नॉन वेज वगेरा नहीं खाएगी। शादी के वक़्त लड़की ने कह भी दिया था कि उसको मटन खाना बहुत पसंद है लेकिन शादी के लिए वो यह खाना छोड़ देगी।

क्या थी पूरी कहानी?

शादी के बहुत समय बाद तक हस्बैंड को यह पता नहीं था कि इसकी बीवी छुप छुपकर मटन खाती है। इसको लेकर इन्होंने एक खबर में ऐसी न्यूज़ निकाली कि इन्होंने अपनी बीवी से इस शर्त पर शादी की थी कि यह मटन खाना छोड़ देगी। इन्होंने कहा कि अब मैं इनको एक आखिरी मौका दे सकता हूँ अगर ये मटन और मुझ में से एक को चुनें।

वाइफ ने हस्बैंड और मटन में से किसको चुना?

Advertisment

जब इनकी वाइफ से ऐसा पूंछा गया तब इन्होंने मटन को चुना हस्बैंड के ऊपर। इस लड़की के जवाब से साबित होता है कि कुछ लोग प्यार के बिना तो रह सकते हैं लेकिन खाने के बिना नहीं रह सकते। हमेशा समाज में ऐसा बताया जाता है कि पति से बढ़कर कुछ नहीं होता है लेकिन इस धारणा को इस लड़की ने गलत साबित कर दिया है। इसने बताया है कि खुद से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है।

इन्होंने एक अनोखी लव की कहानी सबके सामने लायी है बकरी, पति और पत्नी की। किसको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह सिर्फ उसका अधिकार होता है और किसी के कहने से यह बदलता नहीं है।





न्यूज़