Bhopal Viral Video: मध्य प्रदेश में महिला ने अपने हस्बैंड की गर्लफ्रेंड को जिम में जाकर मारा, वीडियो हुआ वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update


यह मामला किसी ने रिकॉर्ड कर लिया था और अब यह पूरे सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। भोपाल पुलिस ने इस मामले को लेकर केस भी दर्ज कर लिया है। यह केस वीडियो के वायरल होने के बाद फाइल किया गया है और यह मामला हुआ 15 अक्टूबर को था।

https://twitter.com/NewsroomPostCom/status/1449788151686307841?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449788151686307841%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref;_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Findia%2Fviral-video-madhya-pradesh-woman-thrashes-husbands-alleged-girlfriend-in-gym-cases-filed-watch-2403666.html

क्या है इस वायरल वीडियो में?


यह वीडियो 2 मिनट 15 सेकंड की है और जिस महिला ने दूसरी महिला को मारा है वो बुरखे में थी। पहले यह एक आदमी को जाकर मारती है और उसके बाद उस महिला को पकड़कर मारती है। दूसरी महिला ने जिम के कपड़े और स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे।

मामले में पुलिस का क्या कहना है?


इस मामले में उस एरिया के पुलिस स्टेशन इंचार्ज अनिल बाजपाई का कहना है कि यह महिला कि उम्र 30 वर्ष है और यह अपनी बहन के साथ जिम में इसके पति को रंगे हाँथ पकड़ने गयी थी और उसके बाद उसने वहां जाकर देखा कि उसका पति और उसकी गर्लफ्रेंड एक साथ जिम कर रहे थे। इसके बाद इसने दोनों की खूब पिटाई की। वहीँ दूसरी ओर पति का कहना है कि वो उस महिला को जानते तक नहीं हैं जिसे उसकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

महिला ने इससे पहल इसके पति के ऊपर हरासमेंट और दहेज़ का इल्जाम भी लगाया था। इस मैटर के होने के बाद से ही यह महिला अपने मायके में रह रही है और इन दोनों के केस में पुलिस द्वारा कार्यवाही चल रही है।  यह दोनों वैसे भोपाल के नूरमहल में रहने वाले हैं और अब यह दोनों अलग रह रहे हैं।
न्यूज़