IMD ने 3 दिनों के लिए दिल्ली में जारी किया Yellow Alert, जानें सभी डिटेल्स

बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए IMD ने दिल्ली में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली में गुरुवार से शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको गर्मी का इंतजाम करते हुए बाहर निकलना चाहिए ताकि बीमार होने से बचा जा सके।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Heat

Heat stroke Photograph: (Freepik )

Heatwave Alert In Delhi: बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए IMD ने दिल्ली में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली में गुरुवार से शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको गर्मी का इंतजाम करते हुए बाहर निकलना चाहिए ताकि बीमार होने से बचा जा सके। राजधानी दिल्ली में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

IMD ने 3 दिनों के लिए दिल्ली में जारी किया Yellow Alert, जानें सभी डिटेल्स 

दिल्ली में भीषण गर्मी की लहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, शहर में गुरुवार से शनिवार तक लू चलने की संभावना है। ऐसे में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

किसके लिए खतरा ज्यादा रहेगा?

Advertisment

IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें मध्यम स्तर का जोखिम शामिल होता है। यह अलर्ट खासकर बुजुर्गों, बच्चों और लम्बे समय से बीमारियों से जुझ रहे व्यक्तियों को ज्यादा होता है। ऐसे में लोगों को गर्मी के बढ़ने की चेतावनी दी जाती है ताकि वह खुद को इसके लिए तैयार कर सके।

मंगलवार को 39.9 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट तो आई है लेकिन औसत से दो डिग्री अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था लेकिन न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

तापमान बढ़ेगा 

बताया जा रहा है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। IMD अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच तापमान 41-43 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रहेगा।

Advertisment

खुद का ध्यान रखें 

बढ़ते हुए तापमान के कारण ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचे। इसके साथ ही हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए। कपड़े हल्के रंग के होने चाहिए। घर से बाहर निकलते समय अपने सिर को ढककर रखें। इसके लिए किसी कपड़े, हैट या छाते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अलर्ट को दिल्लीवासियों को गंभीरता से देखना चाहिए और सभी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

Heatwave Delhi