जमीन विवाद में महिला का बड़ा कदम, खुद को गाड़ा जमीन में और पुलिस पर भी लगाए आरोप

author-image
Swati Bundela
New Update


आगरा में भूमाफियाओं का असर: ये खबर आयी है आगरा के बाईपुर क्षेत्र से। दरअसल यहां पर एक महिला ने अपनी जमीन को बचने के लिए खुद को जमीन में गड्ढा करके गाड़ दिया। वो तो ऐन वक़्त पर पुलिस के आ जाने से मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ सका। हुआ यूँ, कि कई दिनों से भूमाफियों ने महिला की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से अपना आधिपत्य बना रखा था। जिससे महिला ने कई बार विरोध भी किया और पुलिस की मदद भी ली। 

Advertisment

आगरा में भूमाफियाओं का असर: महिला ने खुद को गाड़ा जमीन में और पुलिस पर भी लगाए आरोप 

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित बाईपुर क्षेत्र में एक महिला के हड़कंप मचाने से ये खबर फैली। दरअसल महिला ने अपनी जमीन में एक गड्ढा खोद कर, खुद को उसमें गाड़ लिया। ऐसा उसने इसीलिए किया ताकि वो बता सके कि ये उसकी जमीन है और इसे कोई भी हड़प नहीं सकता।

महिला ने बताया कि वो भूमाफियाओं से परेशान हो गई है और इसीलिए उसने अपनी जमीन में ही समाधि लेने का निर्णय लिया। महिला ने अपनी जमीन पर अपना ही मालिकाना हक्क दिखलाने के लिए एक गड्ढा खोदा और उसमें अपना सिर जमीन से बहार रखकर बैठ गई। महिला ने न सिर्फ भूमाफियाओं को बल्कि पुलिस प्रसाशन के ऊपर भी आरोप लगाए। उसने बताया कि पुलिस ने भूमाफिआ से मिल कर ये जमीन हड़पने की साज़िश रची।

Advertisment

पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है

दरअसल महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जमीन के मालिकाना हक़ की लड़ाई के लिए पुलिस उसका साथ नहीं दे रही है। सिकंदरा थाने के इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बाईंपुर की रहने वाली, प्रेमलता की गांव में आधा बीघा से ज्यादा जमीन है, जिसके पास से चक रोड निकलता है। उन्होंने बताया कि प्रेमलता का आरोप है कि जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने इसपर कोई सुनवाई नहीं क।

महिला ने खुद समाधि लेने के लिए गड्ढे में खुद को दबाया

पुलिस ने महिला को बहुत समझने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को जुबान दी है कि इस विषय में महिला के तमाम दलीलों को सुना जायेगा। पुलिस जल्द ही इस सम्बन्ध में कार्यवाही को और आगे बढ़ाएगा।

दरअसल, महिला का कहना बस इतना है कि जिस जमीन को लेकर इतना विवाद चल रहा है वो उसकी अपनी है। महिला का शक है कि गॉव के ही लोग उसकी जमीन पर नज़रें गड़ाएं बैठें हैं। महिला का कहना है कि पुलिस कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं कर रही है और केवल हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।

Advertisment

न्यूज़