Republic Day 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 'प्रबोवो सुबियांटो' भारत पहुंचे

आज हम आपके साथ गणतंत्र दिवस 2025 से जुड़ी सभी जानकारी को शेयर करेंगे जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है। यह इवेंट कर्तव्य पथ पर होने जा रहा है जहां पर आपको अलग-अलग राज्यों के कलचर देखने को मिलेंगे

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Republic Day (pinterest)

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 हमारे देश का राष्ट्रीय त्योहार है जिसका इंतजार सभी को होता है। इसकी तैयारी एक महीने से पहले ही शुरू हो जाती हैं और लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम आपके साथ गणतंत्र दिवस 2025 से जुड़ी सभी जानकारी को शेयर करेंगे जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है। यह इवेंट कर्तव्य पथ पर होने जा रहा है जहां पर आपको अलग-अलग राज्यों के कलचर देखने को मिलेंगे इसके साथ ही देश की मिलिट्री तरफ से भी कर्तव्य दिखाए जाएंगे-

Advertisment

Republic Day 2025 से जुड़ी सभी बातें जो पता होनी जरूरी 

मुख्य अतिथि 

गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेशी नेता को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। इस साल यानी 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 'प्रबोवो सुबियांटो' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके इस दौरे से भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे हो सकते हैं।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

Advertisment

सुबह 10:30 बजे शुरू होगी परेड

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों पर डीसीपी ट्रैफिक नई दिल्ली ढाल सिंह ANI को बताते हैं, "परेड कल सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए हमारी ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 4 बजे से होगी... इस पूरी व्यवस्था में करीब 3000 लोग शामिल हैं... आज रात 9 बजे से सीमावर्ती इलाकों में पाबंदियां रहेंगी, कमर्शियल वाहन, एचजीवी और एलजीवी को डायवर्ट किया जाएगा और सिर्फ जरूरी वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नई दिल्ली, रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह के आसपास के इलाके आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे..."

https://x.com/ANI/status/1883036493826171025?t=ibQ9CWYjrKDkQl_RqXtJmA&s=19

गणतंत्र दिवस 2025 का थीम 

Advertisment

इस बार गणतंत्र दिवस 2025 का थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास) होने जा रहा है।

गणतंत्र दिवस परेड

इस उत्सव की शुरुआत भव्य परेड से की जाती है जो राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति भवन) के पास रायसीना हिल से लेकर, कर्त्तव्य पथ के साथ, इंडिया गेट से होते हुए ऐतिहासिक लाल किले जाती है। इस दिन, कर्त्तव्य पथ पर औपचारिक परेड होती है, जिसे भारत के राज्यों द्वारा सुंदर झांकी बनाकर भारत, इसकी विविधता में एकता और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs)की झांकियों के साथ ही 11 केंद्रीय सरकारी विभागों की झांकियां भी शामिल होंगी। ये झांकियां भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और तकनीकी प्रगति के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करेंगी।

पद्म अवार्ड से सम्मानित करना

Advertisment

रिपब्लिक डे परेड पर उन लोगों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति की तरफ से पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री दिए जाते हैं। 

गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट 

मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस के अनुसार, #RepublicDayParade (26 जनवरी) और #BeatingRetreat (28 और 29 जनवरी) के लिए टिकट 02 जनवरी, 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आमंत्रण पोर्टल (aamantran.mod.gov.in) और ऐप के ज़रिए ऑनलाइन या दिल्ली भर में निर्धारित काउंटरों पर उपलब्ध होंगे। टिकट की कीमत: ₹20-₹100 तक है। एंट्री के लिए पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी है।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 

Advertisment
Republic Day Parade Republic Day Camp Republic Day