Advertisment

Union Budget 2022: जानिए यूनियन बजट 2022 की सभी जरुरी घोषणाओं को

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीथारमन आज पार्लियामेंट में यूनियन बजट 2022 सुना रही हैं। हर बार जिस तरह निर्मला सीथारमन एक बही खाता लेकर आती थीं इस बार यह एक टेबलेट लेकर आयी जो कि लाल रंग के कपडे से कवर था और उस पर नेशनल एंब्लेम बना हुआ था।

जानिए यूनियन बजट 2022 की सभी जरुरी घोषणाओं को - 

1. इस यूनियन बजट के हिसाब से इंडिया की 9.27% ग्रोथ का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

Advertisment

2. यूनियन बजट का फोकस महिलाओं, यूथ, किसानों, SC/ST पर है। इसको PM के गति शक्ति मास्टर प्लान से गाइड किया जायेगा।

3. 4 मल्टी मोडल नेशनल पार्क कॉन्ट्रैक्ट को फाइनेंसियल ईयर 2023 में अवार्ड दिया जाएगा।

4. महिलाओं के लिए मिशन शक्ति और आंगनवाड़ी पर फोकस किया जाएगा।

Advertisment

5. आंगनवाड़ी को और सक्षम बनाने के लिए मिशन सक्षम लाया गया है जो कि 2 लाख आंगनवाड़ी को और सक्षम बनाने पर काम करेगा।

6. निर्मला सीथारमन ने मेन्टल हेल्थ पर भी बजट में फोकस किया है और नेशनल मेन्टल हेल्थ स्कीम लेकर आयी हैं सभी की इस में मदद करने के लिए।

7. ई पासपोर्ट को लेकर फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि पासपोर्ट में ई चिप लगायी जाएंगी वेरिफिकेशन आसान करने के लिए।

 



न्यूज़
Advertisment