जानिए कौन हैं भारतीय मूल की सर्जन Dr Joy Saini जिनकी न्यूयॉर्क विमान दुर्घटना में हुई मौत

न्यूयॉर्क में हुए प्लेन क्रैश में भारतीय मूल की सर्जन समेत उनके पांच परिजनों की मौत हो गई। इस प्लेन को उनके पति उड़ा रहे थे। इस हादसे ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Dr Joy Saini

Photograph: (X/@renmusb1)

न्यूयॉर्क में हुए प्लेन क्रैश में भारतीय मूल की सर्जन समेत उनके पांच परिजनों की मौत हो गई। इस प्लेन को उनके पति उड़ा रहे थे। इस हादसे ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। शनिवार को यह हादसा तब हुआ जब परिवार कैट्सकिल्स की यात्रा कर रहा था। इस दौरान दोपहर 12 बजे के बाद कोपेक के एक मैदान में क्रैश हो गया। चलिए भारतीय मूल की सर्जन और इस घटना के बारे में जानते हैं-

Advertisment

जानिए कौन हैं भारतीय मूल की सर्जन Dr Joy Saini न्यूयॉर्क विमान दुर्घटना में हुई मौत

12 अप्रैल, 2025 को, एक दुखद हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई। इस प्लेन में भारतीय मूल की सर्जन जॉय सैनी अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। उनके साथ उनके पति न्यूरोसर्जन डॉ. माइकल ग्रॉफ़, उनकी बेटी और बॉयफ्रेंड, उनका बेटा और पार्टनर शामिल थे। यह परिवार पासओवर की छुट्टी बनाने के लिएकैट्सकिल्स जा रहा था। इस दौरान प्लेन क्रैश हो जाता है और पूरा सिनेरियो ही पलट जाता है। इस प्लेन को जॉय सैनी के पति चला रहे थे। दोपहर के समय ट्विन-इंजन Mitsubishi MU-2B aircraft  MU-2B अपस्टेट न्यूयॉर्क के कोपेक में एक कीचड़ भरे मैदान में क्रैश हो गया। हादसे में सभी लोगों की जान चली गई।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि माइकल ग्राफ ने हादसे से पहले कंट्रोल रूम के साथ कांटेक्ट बनाया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तीन बार ऊंचाई कम करने की वार्निंग भी दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और कुछ समय बाद हादसा हो गया।

Dr Joy Saini कौन हैं?

Advertisment

भारतीय मूल की सर्जन जॉय सैनी का संबंध पंजाब से है। उनके माता का नाम कुलजीत कौर और पिता का नाम गुरदेव सिंह है। वह अपने माता-पिता के साथ बचपन में ही अमेरिका आ गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार जॉय सैनी ने पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई की। इस दौरान उनकी मुलाकात माइकल ग्रॉफ़ से हुई। बाद में, इन दोनों की शादी हो गई। वह यूरोगायनेकोलॉजिस्ट और पेल्विक सर्जन थीं। उन्होंने बोस्टन पेल्विक हेल्थ एंड वेलनेस क्लिनिक की शुरुआत महिलाओं के लिए की।

परिवार के बाकी लोगों के बारे में जानिए 

इस हादसे ने परिवार के बहुत ही भले लोगों को छीन लिया और सभी अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रहे थे। जॉय सैनी के अलावा उनके परिवार के पांच अन्य लोग थे। प्लेन में उनकी बेटी भी थी। वह फुटबॉल खिलाड़ी थी जिसे 2022 में NCAA वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था। इस प्लेन में उनका बॉयफ्रेंड जेम्स सैंटोरो भी उनके साथ था। इसके साथ ही प्लेन में उनका बेटा जेरेड ग्रॉफ भी था। वह स्वर्थमोर कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और पैरालीगल की जॉब करता है। जेरेड की पार्टनर एलेक्सिया कोयुटस भी इस प्लान में उनके साथ थी।