कौन हैं भारतीय छात्र Harsimrat Randhawa जिसकी गोली लगने से हुई मौत

कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कनाडा के ओंटारियो के हैमिल्टन में हुई। 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने की वजह से मौत हो गई है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Harsimrat Randhawa

Photograph: (Hamilton Police)

कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कनाडा के ओंटारियो के हैमिल्टन में हुई। आपको बता दें, कनाडा में यह एक महीने में अंतराल में दूसरी मौत है जो हिंसा से हुई है। 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने की वजह से मौत हो गई है। गोली उसके सीने पर लगी। हरसिमरत को अस्पताल लिजाया गया लेकिन जख्म गंभीर होने के कारण जान नहीं बच पाई। चलिए पूरा मामला जानते हैं

Advertisment

कौन हैं भारतीय छात्र Harsimrat Randhawa जिसकी गोली लगने से हुई मौत

कौन है हरसिमरत रंधावा?

पंजाब से संबंध रखने वाली भारतीय छात्र हरसिमरत रंधावा की कनाडा के ओंटारियो में गोली लगने की वजह से मौत हो गई है। उसकी उम्र 21 साल थी। वह मोहॉक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। उसे काम पर जाना था। इसलिए बुधवार शाम को वह बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक वह निर्दोष थी लेकिन हमलावरों का निशाना बन गई।

Advertisment

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, दो गैंगों के बीच में गोलीबारी हो रही थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक ब्लैक Mercedes SUV में बैठे व्यक्ति ने सफेद रंग की Sedan कार में बैठे लोगों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी के बीच रंधावा आ गई और उसकी छाती पर गोली लगी। घटना के तुरंत बाद दोनों कारें मौके से भाग गईं। जानकारी के मुताबिक, पास के एक घर की पिछली खिड़की पर गोलियां लगीं लेकिन किसी को चोट नहीं लगी।

Advertisment

पुलिस को शाम के 7:30 पर जेम्स इलाके में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें घायल अवस्था में हरसिमरत मिली। उसकी छाती पर गोली लगी हुई थी। हरसिमरत को अस्पताल लिजाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

परिवार ने की न्याय की मांग

PTI ने हरसिमरत रंधावा के परिवार से बात की। वह पंजाब के तरनतारन जिले से संबंध रखती है। 21 साल की भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की कनाडा में गोली लगने से मौत हो गई। उनके परिवार ने न्याय की मांग की है और सरकार से उनके शव को भारत लाने की अपील की है।

Advertisment

टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट लिखा। उन्होंने 21 वर्षीय छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और लिखा "हमें भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष पीड़िता थीं, जो दो वाहनों के बीच गोलीबारी में आवारा गोली लगने से मारी गईं। हत्या की जांच चल रही है। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं"।

Harsimrat Randhawa