/hindi/media/media_files/2025/04/07/4H0KKu8dckC3lwfnCzNe.png)
Photograph: (ABP)
Is Aditi Yadav The Future of The Samajwadi Party? अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है। वह दिवंगत स्पा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। 3 अप्रैल 2025 को उन्हें अपनी मां डिंपल यादव के साथ पहली बार पार्लियामेंट के अंदर देखा गया जो मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की मौजूदा सांसद हैं। इसके बाद यह अटकलें बहुत ज्यादा तेज हो गई कि अब अदिति यादव की भी पॉलीटिकल एंट्री हो सकती है। चलिए आज उनके बारे में जानते हैं-
Delhi: Samajwadi Party MP Dimple Yadav along with her daughter Aditi Yadav during the eighteenth Lok Sabha at the Parliament pic.twitter.com/EAZAYPYYi6
— IANS (@ians_india) April 3, 2025
कौन हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव जिनकी पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर हो रही हैं चर्चाएं
पार्टी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदिति यादव जल्दी पॉलिटिक्स में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन अभी वह अपनी मदर के साथ दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 236K फॉलोअर्स हैं।
जानिए अदिति यादव कौन हैं?
अदिति यादव की उम्र 22 साल है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोकसभा सांसद डिंपल यादव की बेटी है। उनके दो जुड़वा भाई-बहन हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। अदिति ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से अपनी स्कूलिंग की। 2020 में उन्होंने 12 के बोर्ड एग्जाम दिए जिसमें उन्होंने 98% अंक प्राप्त किए।
अभी वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के अलावा अदिति को घोड़सवारी का भी शौक हैं। उन्होंने कही घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। इसके साथ ही उन्हें बैडमिंटन खेलना भी बहुत पसंद है।
पॉलिटिकल एंट्री
अदिति की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है। पहली बार अदिति 2022 दिसंबर में चर्चा का विषय तब बनीं जब उनके दादा मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था और मैनपुरी सीट खाली थी। इस दौरान उपचुनाव हुए थे। सपा कैंडिडेट के रूप में डिंपल यादव को खड़ा किया गया था। उस दौरान अदिति ने अपने माता के लिए बहुत सारा प्रचार किया था।
दैनिक भास्कर की जानकारी के अनुसार एक इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने अपनी बेटी अतिथि यादव के बारे में कहा, बेटी को राजनीति का पता होना चाहिए। हमने मना नहीं किया। उसे गाँव गाँव जाने की छूट दी है। लोगों से मिलके उनका दर्द समझे, ये जरूरी है। आगे कहा, "GenZ के लिए राजनीति समझना जरूरी है। मैं उनको वक्त देता हूं, उन्हें गाइड करता हूं।"
क्या अदिति यादव चुनाव लड़ सकती हैं?
अदिति यादव अभी चुनाव नहीं लड़ सकती हैं क्योंकि उनकी उम्र 25 साल से कम है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम उम्र 25 साल होनी चाहिए लेकिन अदिति यादव अभी 22 वर्षीय हैं। इसके साथ ही अगले लोकसभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं लेकिन तब भी वह 25 साल पूरे नहीं कर पाएंगी।