Isha Ambani Twins: अंबानी परिवार में खुशी का माहौल? जाने ईशा अम्बानी की खुशखबरी

ईशा अंबानी जो मुकेश अंबानी की बेटी हैं। उन्होंने नवंबर में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है बच्चों के जन्म के बाद ईशा अंबानी पहली बार भारत लौटी जिस वजह से पूरे अंबानी परिवार में काफी खुशी का माहौल देखा गया

author-image
New Update
Isha Ambani Twins

Isha Ambani Twins

Isha Ambani: अंबानी परिवार में आज काफी खुशी का माहौल है।दरअसल ईशा अंबानी, जो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। वह भारत लौटी हैं। वह भी अकेले नहीं अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ। आज के दिन अंबानी परिवार में दो नए सदस्यों का आगमन हुआ है।

ईशा अंबानी से मिली खुशखबरी

Advertisment

ईशा अंबानी जो मुकेश अंबानी की बेटी हैं। उन्होंने नवंबर में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है बच्चों के जन्म के बाद ईशा अंबानी पहली बार भारत लौटी जिस वजह से पूरे अंबानी परिवार में काफी खुशी का माहौल देखा गया दंपत्ति का और नए शिशुओं का काफी बड़ा और भव्य स्वागत किया गया हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी और इस सुंदर मौके को कवर करने के लिए ढेर सारी मीडिया भी घर के बाहर उपस्थित थे काफी सुरक्षा के मध्य में ईशा अंबानी का भव्य स्वागत पूरा किया गया।

ईशा अंबानी ने बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम अधिया रखा है। नए मेहमानों के स्वागत के लिए पूरा अंबानी परिवार एकत्र हुआ था। इस मौके पर नीता अंबानी ने फ्लोरल कलर या प्रिंट का सुंदर टॉप पहना था।  वह ताली बजाते और मुस्कुराते हुए नजर आईं।

Pictures From Isha Ambani & Anand Piramal's Royal Wedding

क्या थी मुकेश अंबानी की स्थिति?

Advertisment

परिवार के इस बड़े खुशी के मौके पर, मुकेश अंबानी भी उपस्थित थे। वे काफी खुश नजर आ रहे थे। नाना बनने की खुशी उनके चेहरे पर अलग नजर आ रही थी। मुकेश अंबानी ने अपने बेटों की मदद से परिवार की खुशी में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमानों का का भव्य स्वागत किया। परिवार के सुंदर खुशी के मौके पर परिवार के साथ साथ एक पुरोहित जी भी नजर आए। जिन्होंने  विधिपूर्वक गृह प्रवेश  की सारी विधियों को पूर्ण कराया।

कब हुई थी ईशा अंबानी की  शादी?

12 दिसंबर 2018 को नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, पिरामल ग्रुप के अजय पिरामल के बेटे के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। मुंबई इंडियन नामक क्रिकेट टीम के ओनर और बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी। की बेटी की शादी में कई कलाकारों ने और बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। यह शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इससे बड़ी मीडिया कवरेज के द्वारा कवर भी किया गया था।

Isha Ambani Twins