पूर्व ISRO चीफ Krishnaswamy Kasturirangan का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

पूर्व इसरो प्रमुख और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख निर्माता डॉ. के. कस्तूरीरंगन का आज, 25 अप्रैल 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Dr. K. Kasturirangan passed away

Photograph: (X/@AIRNewsHindi)

पूर्व इसरो प्रमुख और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख निर्माता डॉ. के. कस्तूरीरंगन का आज, 25 अप्रैल 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अधिकारियों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए 27 अप्रैल को रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु में रखा जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

Advertisment

पूर्व ISRO चीफ Krishnaswamy Kasturirangan का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने 1994 से 2003 तक इसरो के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया, जिनमें चंद्रयान मिशन भी शामिल है। उनके योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। चलिए जानते हैं कि राष्ट्रपति से लेकर अन्य नेताओं ने कैसे उन्हें श्रद्धांजलि दी-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक जताया।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने भी डॉ. के. कस्तूरीरंगन की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Advertisment

MP प्रियंका गांधी ने भी डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर उनके परिवार और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी डॉ. के. कस्तूरीरंगन की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Advertisment

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Advertisment

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पूर्व इसरो चीफ की मौत पर दुख व्यक्त किया

ISRO