Advertisment

G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची इटली की प्रधानमंत्री

G20 शिखर सम्मेलन को अभी कुछ ही समय शेष है ऐसे में G20 के सदस्य देश भारत में पहुंचना शुरू हो गए है। शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भारत में पहुंची। उनके स्वागत के लिए कृषि एवं कृषि कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे हवाई अड्डे पर पहुंचे।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
g20

G20 शिखर सम्मेलन को अभी कुछ ही समय शेष है ऐसे में G20 के सदस्य देश भारत में पहुंचना शुरू हो गए है। शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भारत में पहुंची। उनके स्वागत के लिए कृषि एवं कृषि कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे हवाई अड्डे पर पहुंचे।

Advertisment

G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची इटली की प्रधानमंत्री

मार्च में भी किया था दौरा

Advertisment

जॉर्जिया मेलोनी ने मार्च में भी दो दिन का राजकीय भारत का दौरा किया था। इस यात्रा का मकसद  8वें रायसीना डायलॉग, 2023 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होना था। यह प्रोग्राम 2-4 मार्च को नई दिल्ली में हुआ था। 2023 में जब इटली की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आई यह 5 साल के बाद इटली पहली द्विपक्षीय वीवीआईपी यात्रा थी ; इससे पहले अक्टूबर 2018 में इटली ने भारत में यात्रा की थी। उस समय इटली के प्रधानमंत्री H. E. Giuseppe Conte थे। 

कौन है जॉर्जिया मेलोनी

इटली की पत्रकार और पॉलिटिशिन जॉर्जिया 45 वर्ष की उम्र में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है। इनका जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ था। यह राइट विंग नेता है। इनकी पार्टी Brothers Of italy  है जिनकी यह प्रेजिडेंट भी है। 

भारत और इटली के संबंध

भारत और इटली के संबंध 2000 से ज्यादा पुराना है। यह दोनों देश पुरानी सांस्कृतिक विरासत वाली सभ्यताएं है जिनका इत्तिहात बहुत पुराना है। 1926  में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने रोम, इटली का दौरा किया था। भारत और इटली के राजनीतिक संबंध आजादी के समय के हैं। दोनों देश के प्रमुख समय आने पर एक दूसरे के देश का दौरा करते रहते है। दोनों देशों के बीच जो संबंध है वह मजबूत और अच्छे है।

G20
Advertisment