Jagjit Singh: गज़ल सम्राट जगजीत सिंह के वो गीत और गज़ल जो हैं अमर

न्यूज़/ कला और साहित्य : जगजीत सिंह ने अपनी कला और मौसीक़ी के बल पर पूरी दुनिया को अपना फ़ैन बना दिया था। गज़ल सम्राट का आज ही के दिन राजस्थान में जन्म हुआ था।

author-image
Prabha Joshi
New Update
जगजीत सिंह

अपने बेटे की मृत्यु की याद में जगजीत सिंह ने गाया था 'चिट्ठी न कोई संदेस'

Jagjit Singh: गज़ल सम्राट जगजीत सिंह को आज पूरा भारत याद कर रहा है। राजस्थान में आज ही के दिन जगजीत सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने देश-दुनिया में गज़लों में अपनी पहचान स्थापित की है। गज़लों के साथ-साथ जगजीत सिंह ने कई गीतों को भी गाया है। इंदीवर, कैफ़ी आज़मी और निदा फ़ाजली जैसे तमाम गीतकार और गज़ल राइटर्स की लेखनी को अपने संगीत और मौसीक़ी से जगजीत सिंह ने अमर किया है। इतना ही नहीं जगजीत सिंह ने पंजाबी भाषा में भी गीत गाए हैं। इन्होंने भजनों में भी आवाज़ दी है। आइए जानें जगजीत सिंह के कुछ पॉपुलर गीत या गज़ल :-

Advertisment

जगजीत सिंह के हिट गीत और गज़ल 

होठों से छू लो तुम

होठों से छू लो तुम सिने प्रेमियों के बीच बहुत प्रसिद्ध गीत है। इसे आज भी इवेंट्स में गाया जाता है। इसे गीतकार इंदीवर ने लिखा है और इसके संगीतकार और गायक दोनों जगजीत सिंह हैं। सन् 1981 में आई फिल्म प्रेम गीत का गीत है। 

तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो 

तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो गीत को गीतकार कैफ़ी आज़मी ने लिखा है। इसमें भी गायक और संगीतकार जगजीत सिंह है। यह गीत 1983 में आई अर्थ फिल्म का है। अर्थ फ़िल्म का ये गीत उस समय ही नहीं आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बहुत पॉपुलर है। 

यह दौलत भी ले लो यह शोहरत भी ले लो 

Advertisment

यह दौलत भी ले लो यह शोहरत भी ले लो गीत संगीत के दीवानों का दिल आज भी झकझोर देता है। इसको गाते हुए लोगों को अपना बचपन याद आ जाता है। इसमें बचपन से जुड़ी मधुर स्मृतियां हैं। इसे गीतकार सुदर्शन फाकिर ने लिखा है। इस गीत में आवाज जगजीत सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह दोनों ने दी है। यह गीत 1987 में आई आज फिल्म का है।

चिट्ठी ना कोई संदेश

चिट्ठी ना कोई संदेश 1998 में आई फ़िल्म दुश्मन का है। इसके गीतकार आनंद बक्शी हैं वही संगीतकार उत्तम सिंह है। कहते हैं अपने बेटे को खोने के बाद जगजीत सिंह ने इसी गीत से वापस शुरुआत की थी। ये गीत आज भी बहुत पॉपुलर है। किसी महान शख्सित के जाने पर इस गीत को गाया जाता है।

होशवालों को खबर क्या

होशवालों को खबर क्या गीत को गीतकार निदा फ़ाज़ली ने लिखा है। संगीत जतिन और ललित ने दिए हैं।यह गीत सन् 1999 में आई फ़िल्म सरफ़रोश का गीत है, जिसे भी संगीत प्रेमी बखूबी सुनते हैं। 

झुकी झुकी सी नजर

Advertisment

झुकी झुकी सी नजर गीत 1983 में आई फ़िल्म अर्थ से लिया गया है, जिसमें संगीत दिया है कुलदीप सिंह ने वही गीतकार हैं कैफ़ी आज़मी। यह गीत फिल्म अर्थ के लिए बहुत हिट साबित हुआ। फ़िल्म अर्थ के जितने भी गीत हैं सभी हिट साबित हुए क्योंकि सब जगजीत सिंह और गायिका चित्रा ने गाए।

तेरे आने की जब खबर महके 

तेरे आने की जब ख़बर महके बहुत ही ख़ूबसूरत गीत है। इस गीत को लिखा है गीतकार नवाज़ देवबंदी ने। इस गीत में आवाज़ और संगीत दोनों जगजीत सिंह ने दिए हैं। यह गीत 2000 में आई फिल्म शहर का है।

ये तो बहुतों में बहुत कम गीत और गज़ल हैं। इसके अलावा भी जगजीत सिंह की बहुत पॉपुलर गीत और गज़ल हैं। उनके भजन भी बहुत पॉपुलर रहे हैं। चित्रा सिंह और जगजीत सिंह दोनों का गायन फैंस के लिए आज भी पॉपुलर है।

गीत गायक जगजीत सिंह Jagjit Singh