Advertisment

Romantic Songs: गीत जो बनाएं वेलेंटाइन वीक और वेलेंटाइन का दिन

ब्लॉग : अकसर अपने प्यार को दर्शान के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। एक तरीक़ा ये भी है कि आप अपने पसंद के गीत या उनके पसंद के गीत या कोई नया रोमांटिक गीत गाकर मनाएं ये वेलेंटाइन वीक।

author-image
Prabha Joshi
New Update
वेलेंटाइन

इस वेलेंटाइन गाएं गीत

Romantic Songs: अगर आपको समझ नहीं आ रहा है किस तरह आप वेलेंटाइन वीक अपने पार्टनर के साथ मनाएं, तो हम आपको बताते हैं आप अपने पार्टनर के नाम गुनगुनाएं कोई गीत। आप गीतों पर ग़ौर कर सकते हैं। इस वेलेंटाइन इन गीतों को एक-दूसरे को सुनाकर प्रपोज़ कर सकते हैं, सेलिब्रेट कर सकते हैं या कहें तो हमेशा-हमेशा के लिए यादें छोड़ जा सकते हैं। चाहें ओल्ड हों या न्यू, गीत तो गीत हैं!

Advertisment

रोमांटिक गीत वेलेंटाइन वीक के लिए 

  • चांद सिफ़ारिश जो करता हमारी : जी हां, ये गीत उस समय समां बांध देगा जब आप अपने पार्टनर के लिए गाएंगे ये गीत। इस गीत को गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है, और गीत है फ़िल्म 2006 में आई फ़िल्म फ़ना का। गाने को आवाज़ दी है गायक शान ने और संगीत दिया है जतिन-ललित ने।
  • लग जा गले कि फिर ये : ये गीत 1964 में आई फ़िल्म वह कौन थी का गीत है। अटूट प्यार को दर्शाता ये गीत सचमुच दिल को छू लेने वाला गीत है। इस गीत को आवाज़ दी है स्वर कोकिला लता ने वहीं गीतकार हैं रजा मेंहदी अली खान और संगीतकार हैं मदन मोहन।
  • हर घड़ी बदल रही है : कल हो न हो फ़िल्म का ये गीत प्यार अपनेआप लिए हुए है। इस गीत को लिखा है गीतकार जावेद अख्तर, संगीत है शंकर-एहसान-लॉय के और आवाज़ दी है सोनू निगम ने। 
  • प्यार हुआ इकरार हुआ : सन् 1955 में आया ये गीत फ़िल्म श्री 420 का है। प्यार की सीमाओं को बढ़ाते हुए इस गीत में गीतकार शैलेंद्र ने बहुत ही ज़बरदस्त शब्दों से पिरोया है। गीत को संगीत दिया है संगीतकार शंकर और जयकिशन की जोड़ी ने वहीं आवाज़ दी है लीजेंड सिंगर्स लता और मन्ना डे ने। 
  • चार क़दम बस चार क़दम : रोमांटिक गीतों में शुमार चार क़दम सन् 2014 में आई फ़िल्म पीके का गीत है। बहुत ही ख़ूबसूरत अंदाज़ में फ़िल्माए इस गीत के गीतकार हैं स्वानंद किरकिरे। गीत को संगीत दिया है शंतनू मोईत्रा वहीं आवाज़ दी है गायक शान और गायिका श्रेया घोषाल ने।
  • कभी-कभी मेरे दिल में : ये गीत तो आज भी प्रेमी युगलों के बीच आज भी प्रसिद्ध है। 1976 में आई फ़िल्म कभी-कभी का ये गीत आज भी प्यार और फ्यूचर को बख़ूबी दर्शाता है। इस फ़िल्म को आवाज़ दी है गायक मुकेश ने वहीं संगीत है संगीतकार खय्याम है। इस गीत के गीतकार हैं गीतकार साहिर लुधियानवी।

इस तरह आप इन गीतों को वेलेंटाइन वीक में शुमार कर सकते हैं। वैसे तो ये गीत हर किसी ने सुने ही होंगे पर आप अगर भूल गए हों तो एक बार ज़रूर चलाएं।

गीत वेलेंटाइन वीक Romantic Songs
Advertisment