Advertisment

जिया खान की बहन ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलीवुड में डेथ इन बॉलीवुड टाइटल से बीबीसी द्वारा जिया खान की मौत पर थ्री पार्ट डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड ने नए विवाद को जन्म दिया है। खान की बहन करिश्मा को बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान पर एपिसोड से वायरल क्लिप में मृतक अभिनेता का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। 2013 में जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी।

Advertisment


डॉक्यूमेंट्री क्लिप में, करिश्मा ने एक घटना सुनाई, जो एक रिहर्सल के दौरान हुई, जब खान ने जिया से उसका टॉप और उसकी ब्रा उतारने को कहा। "वह नहीं जानती कि उसे क्या करना है, उसने कहा कि फिल्मिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और यह हो रहा है। वह घर आई और रो पड़ी।" उसने यह भी खुलासा किया कि जिया डरी हुई थी कि साजिद खान उस पर मुकदमा करेगा, यदि वह उसकी फिल्म से बाहर हो जाए, क्योंकि वह एक कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई थी। करिश्मा ने दावा किया कि जिया को यह भी डर था कि खान मेरा नाम बदनाम कर देगा और अगर मैं रहती हूं तो मेरा यौन उत्पीड़न किया जाएगा, यह एक मुश्किल स्थिति थी।"

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर डेथ इन बॉलीवुड की क्लिप शेयर की, और लिखा, "उन्होंने जिया को मार डाला, उन्होंने सुशांत को मार डाला और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन वे खुले-आम घूमते हैं, उनके पास माफिया का पूरा समर्थन है, वो हर साल मजबूत और सफल हो रहे है। वो अच्छे से जानते है कि दुनिया आदर्श नहीं है या तो आप शिकार हो या शिकारी हैं। कोई भी आपको नहीं बचाएगा आपको खुद को बचाना होगा। ”

Advertisment


जानकारी के लिए, जिया खान का निधन 3 जून,2013 को हुआ था। वो अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई पायी गई थी।  कहा जाता है कि उन्होंने रात 11 बजे से 11: 30 बजे के बीच सुसाइड किया था। इसे लिए उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को ज़िम्मेदार ठेहराया गया था। जिया की फॅमिली ने इसे मर्डर बताया था और यह केस अब तक कोर्ट में पेंडिंग है।



और पढ़ें: TRP Scam: क्या दर्शकों को ज़रूरी मुद्दे नज़रअंदाज़ करने के लिए न्यूज़ चैनल्स से सवाल नहीं करना चाहिए?
एंटरटेनमेंट जिया खान यौन उत्पीड़न
Advertisment