Jiyana Shah World Record: इंदौर की जियाना शाह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

author-image
Swati Bundela
New Update


मध्यप्रदेश के इंदौर की एक 6 साल की बच्ची जियाना शाह ने गिनीज़  बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया। जियाना ने विश्व के 15 देशों से जुड़ी 7 सबसे जरूरी जानकारी बताकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया।

Advertisment

जियाना शाह का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज (Jiyana Shah World Record)

मध्य प्रदेश में स्थित इंदौर शहर में रहने वाली 6 साल बच्ची जियाना शहा ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करके अपने मां बाप का सिर ऊंचा कर दिया रिकॉर्ड के हिसाब से जियाना शाह ने केवल 9 मिनट और 31 सेकेंड में विश्व के 15 देशों की खास जानकारी बता कर अपना नाम दर्ज कर लिया है। जियाना शाह इंदौर के डेली लेज स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है।

बताया जा रहा है कि जियाना को इतनी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से मिली है।इस उपलब्धि के लिए एक ऑनलाइन सेशन हुआ था जिसके जरिए जियाना को जानकारी देने के लिए 12 मिनट का समय दिया था । जबकि जियाना ने पूरी जानकारी 9 मिनट और 31 सेकेंड में दी।

जियाना रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले 2 साल से तैयारी में जुटी थी। जियाना रोज ऑनलाइन पढ़ाई करती थी इसके साथ साथ जियाना कई घंटे प्रैक्टिस करती थी। जियाना को जब झंडा दिखाया गया तो झंडे से जुड़ी 7 जानकारियां जियानाने दी। इसके अलावा फेमस जगह की जानकारी महाद्वीप कौन सी भाषा राजधानी झंडा इन सब की जानकारी जियाना ने दी।

इससे पहले 8 साल की बच्ची ने तोड़ा था ये रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार जियाना शाह के पहले 8 साल की एक बच्ची का नाम रिकॉर्ड में दर्ज था। इस बच्ची ने 13 मिनट में पूरी जानकारी दी थी जिसकी वजह से उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया था। जियाना ने यह रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वो बनी सबसे कम समय में यह जानकारी देने वाली बच्ची।न्यूज़

Advertisment

न्यूज़