Kamla Bhasin Died: मशहूर फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट कमला भसीन का हुआ निधन

author-image
Swati Bundela
New Update


कमला भसीन का निधन: मशहूर लेखिका, फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट और भारत में महिला अधिकार आंदोलन की समर्थक कमला भसीन का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की यह खबर आज कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर शेयर की।

Advertisment

कमला भसीन का निधन: ट्विटर पर मिली निधन की जानकारी

एक्टिविस्ट कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा " "कमला भसीन, हमारी प्रिय मित्र, का आज 25 सितंबर को लगभग 3 बजे निधन हो गया। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने जीवन का जश्न मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। सिस्टरहुड में, जो गहरे दुख में है।"

https://twitter.com/kavisriv/status/1441571645630541824?s=20

महिला आंदोलन की प्रमुख आवाज़ थी कमला भसीन

आपको बता दे कि कमला 1970 के दशक से, भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में एक प्रमुख आवाज रही हैं। 2002 में, उन्होंने एक फेमिनिस्ट नेटवर्क 'संगत' की स्थापना की थी। सांगत ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की वंचित महिलाओं के साथ काम करती है, जो अक्सर नाटकों, गीतों और कला जैसे गैर-साहित्यिक साधनों का उपयोग करती हैं।

कमला भसीन एक बेहतरीन लेखिका भी थी। उन्होंने ने जेंडर थ्योरी, फेमिनिज्म और पितृसत्ता को समझने पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें से कई का 30 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

Advertisment

न्यूज़