International Yoga Day : योगा की मदद से ठीक हो पाई थी कंगना की बहन की हालत

author-image
Swati Bundela
New Update

रंगोली की एसिड अटैक की स्टोरी


कंगना ने इंस्टा पर फोटो पोस्ट करने के साथ अपनी बहन की योग जर्नी भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि "रंगोली की योगा स्टोरी प्रेरित कर देने वाली है, जब रंगोली 21 साल की थी तब एक रोडसाइड रोमियो ने रंगोली पर एसिड फेंका था.. थर्ड डिग्री बर्न था, आधा चेहरा जल चुका था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से डैमेज हो गया थे। रंगोली को दो-तीन साल तक करीब 53 सर्जरी से गुजरना पड़ा था।"

रंगोली हो गई थी डिप्रेस्ड


इस घटना के बाद रंगोली पूरी तरह से डिप्रैस हो गई थी। कंगना ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंतन उनकी मेंटल हेल्थ की थी। उन्होंने लिखा कि "वह एक शब्द भी नहीं बोलती थी, बस चीजों को देखती रहती थी। एयर ऑफिसर के साथ इंगेज थी, लेकिन उनका चेहरा देखने के बाद वह कभी वापस लौट के नहीं आया। इसके बावजूद भी रंगोली के आंख से आंसू नहीं निकली थी, ना ही एक शब्द कहा था।

डॉक्टर ने बताया था कि वह सदमे में थी। साइकेट्रिक की मदद के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई थी लेकिन जब मेरे साथ वह योगा क्लास जाने लगी तब उनमें कमाल का बदलाव दिखा। वह तब ना सिर्फ दर्द और मेरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगी बल्कि उनकी आंख की रोशनी भी वापस आने लगी थी।

मां भी हुई थी योगा से ठीक


कंगना ने रंगोली की स्टोरी के साथ अपनी मां की स्टोरी भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि "उनकी मां को थायराइड, डायबिटीज, हाई लेवल का कोलेस्ट्रॉल के बारे में पता चला था। डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें हार्ट सर्जरी की जरूरत है क्योंकि उन्हें ब्लॉकेज हो सकता है। उन्होंने अपनी मां से 2 महीने मांगे थे क्योंकि वह हार्ट सर्जरी नहीं चाहती थी। जिसके बाद उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और वह आज कोई भी दवा नहीं लेती है।"

योगा कंगना बहन
न्यूज़ एंटरटेनमेंट