Budget 2025: राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जानें खास बातें

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके साथ ही दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बजट 2025 की खास बातें और आर्थिक सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु जानें।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Union Budget 2024

File Image

Key Highlights from Economic Survey 2025: कल यानी 1 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आज यानी 31 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई। उन्होंने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इसे संसद में आम बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है।

Advertisment

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जानें खास बातें

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और महाकुंभ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने अभिभाषण में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबी हटाने में सरकार की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में यकीन रखती है। युवाओं को लेकर कहा कि हर फील्ड जैसे स्टार्टअप, स्पोर्ट्स और स्पेस तक हर जगह नाम रोशन कर रहे हैं। इस अस्थिरता के समय में भारत हर पहलू में स्थिरता की मिसाल पेश कर रहा है। यह भाषण एक परंपरा है, जिसमें राष्ट्रपति बताते हैं कि आने वाले साल में सरकार क्या करने वाली है। 

Advertisment

प्रधानमंत्री ने कहा "राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के दोनों सदनों को आज दिया गया संबोधन, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हमारे राष्ट्र के मार्ग की एक गूंजदार रूपरेखा थी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पहलों पर प्रकाश डाला और सर्वांगीण तथा भविष्योन्मुखी विकास के महत्व को रेखांकित किया।

उनके संबोधन में एक ऐसे भारत का विजन समाहित था, जहां युवाओं को फलने-फूलने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। संबोधन में एकता और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ हमारे द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरक रोडमैप भी शामिल थे"।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में किया आर्थिक सर्वेक्षण पेश

Advertisment

बजट पेश करने से पहले संसद में 31 जनवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2025 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। यह भारत की अर्थव्यवस्था का पिछले साल का विश्लेषण करता है और आने वाले साल के लिए उम्मीदें बताता है। 

आर्थिक सर्वेक्षण की जरूरी बातें 

  • सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
  • वित्त वर्ष 2025 में भारत की वास्तविक जीडीपी और GVA वृद्धि 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 
  • आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, रबी की अच्छी पैदावार से वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में फूड की कीमतें नियंत्रण में रहेगी।
  • रीटेल महंगाई वित्त वर्ष 24 में 5.4% थी जो अप्रैल-दिसम्बर 2024 में 4.9 किया गया है, जो वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मुद्रास्फीति के दबावों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीतिगत हस्तक्षेप दर्शाता है।
  • 5,853 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया गया और 17 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गईं।
  • विदेशी मुद्रा भंडार640.3 बिलियन डॉलर है, जो 10.9 महीने का आयात और देश के 90% बाहरी कर्ज को कवर कर सकता है।
  • सरकार के अंतरिक्ष विजन 2047 में गगनयान मिशन और चंद्रयान-4 शामिल हैं, जिसमें चंद्रयान-4 चंद्रमा से नमूने वापस लाएगा
  • भारत को 2030 तक गैर-कृषि क्षेत्र में हर साल लगभग 7.85 मिलियन नौकरियां पैदा करने की जरूरत है।
  • FY 2025 में इंडस्ट्री क्षेत्र में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।
Advertisment

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि 

लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। संसद के दोनों सदनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार तक सांसदों की भावनाओं को पहुंचाने के लिए प्रस्ताव पारित किए

Modi Budget President Draupadi Murmu Prime minister Present President Of India Narendra Modi economy President