/hindi/media/media_files/2024/11/09/58EyLtWAbLm000RZhWeO.png)
KL Rahul Earns Praise from Athiya Shetty and Suniel Shetty: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और ससुर सुनील शेट्टी ने उनकी जमकर तारीफ की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन को खूब सराहा है। हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर में एक बेटी ने जन्म लिया है, और केएल राहुल पिता बन गए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने आईपीएल में ऐसा क्या कारनामा किया है, जिसके चलते उन्हें इतनी प्रशंसा मिल रही है।
KL Rahul ने IPL में रचा इतिहास: सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर की तारीफ
अभिनेत्री अथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की तारीफ इसलिए की है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कम से कम तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक बनाए हैं। अथिया शेट्टी ने दिल्ली कैपिटल्स की एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "बीस्ट के बल्ले से पांचवां आईपीएल शतक।" इस पर अथिया ने एक रेड हार्ट इमोजी लगाया और बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इमेजिन ड्रैगंस का गाना 'बिलीवर' जोड़ा। वहीं, सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की तस्वीर साझा की और लिखा, "एक तूफान" साथ में एक ब्लू इमोजी जोड़ा।
Fifth IPL hundred from the bat of the beast 🥵 pic.twitter.com/Rl1YpMJBdW
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 18, 2025
रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने 65 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली। आपको बता दें कि यह केएल राहुल का पांचवां आईपीएल शतक है। इससे पहले, उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दो शतक और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी दो शतक बनाए थे।