Viral Video के बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल ने पुलिस केस किया दर्ज

पंजाब के रहने वाले मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल की एक प्राईवेट वीडियो वाइरल हो गई थी। इस क्लिप के बाद यह कपल विवाद में आ गया था। इस वीडियो पर सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी की है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
kulhad pizza couple

Kulhad Pizza Couple Files Police Case After Viral Video (Image Credit:- YouTube)

Kulhad Pizza Couple Files Police Case After Viral Video: पंजाब के रहने वाले  मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल की एक प्राईवेट वीडियो वायरल हो गई थी। इस क्लिप के बाद यह कपल विवाद में आ गया था। इस वीडियो पर सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी की और कहा, कि यह वीडियो फ़ेक है। इसे AI की मदद से बनाया गया है।

Viral Video के बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल ने पुलिस केस किया दर्ज 

Advertisment

यह वीडियो 2 दिन पहले जारी किया गया जिसमें सहज अरोड़ा अकेले और पुलिस स्टेशन के बाहर नज़र आ रहे हैं। उन्होंने बताया- सुबह से हमारे नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह वीडियो पूरी तरह फ़ेक है। उन्होंने कहा 15 दिन पहले हमें इंस्टाग्राम पर एक मेसैज आया था जिसमें हमें पैसों की डिमांड की गई थी।

इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुँचकर इसके ख़िलाफ़ शिकायत भी दर्ज की थी। उन्होंने कहा यह वीडियो हमारी नही है यह पूरी तरह फ़ेक है और इसे AI की मदद से बनाया गया है। लोगों से अपील की है कृपया इस वीडियो को शेयर ना किया जाए।

Advertisment

शुक्रवार को एक और वीडियो सहज अरोड़ा की तरफ़ से जारी किया गया है। बता दें, सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी अभी माँ-बाप बने हैं। उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है।

सहज ने कहा वह इस बारे में बात नहीं करेंगे कि यह वीडियो फ़ेक है या नही पर इस वीडियो का उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उस महिला को हिरासत में ले लिया गया है जिसने इस वीडियो का वायरल किया था।

Advertisment

उन्होंने YouTuber करन दत्ता पर भी इस वीडियो के वाइरल का इल्ज़ाम लगाया है। उन्होंने कहा इस वीडियो का प्रभाव बहुत बुरा पड़ है उनके घर मृत जैसा माहौल बना है। उनकी वाइफ़ पर इसका ज़्यादा प्रभाव पड़ा है।

करन दत्ता ने इस वीडियो के जवाब में यूटूयब पर काफ़ी वीडियो अपलोड की और उसमें अपने पर लगे इल्ज़ामों को झूठ बताया है।

कौन हैं सहज अरोड़ा? 

सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी जालंधर में रहते हैं। वे दोनों कुल्हड़ पिज़्ज़ा बेचते हैं। उनकी एक वीडियो कुल्हड़ पिज़्ज़ा की सोशल मीडिया पर वाइरल हुई थी जिसके बाद काफ़ी मशहूर हो गए थे। उन्होंने लोगों के साथ अपनी लव स्टोरी भी शेयर की थी।