Lata Mangeshkar Health Improves: लता मंगेशकर की सेहत में हुआ सुधार, डॉक्टर ने अस्पताल में रहने की सलाह दी

author-image
Swati Bundela
New Update


Lata Mangeshkar Health Improves: लता मंगेशकर की तबियत लम्बे समयस इ खराब है और वो ICU में एडमिट थी। आज कई दिनों बाद अस्पताल के हेल्थ ऑफिसियल ने बताया है कि इनकी हालत में सुधार देखा गया है और इनकी हेल्थ में इम्प्रूवमेंट हो रही है।

Advertisment

इसके अलावा डॉक्टर का कहना है कि भले ही लता मंगेशकर की सेहत में अब सुधार देखा जा रहा है लेकिन इनको कुछ समय और अस्पताल में ही रहना चाहिए। यह 92 साल की हैं और इनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है।

कुछ दिन पहल इनकी बहन आशा भोसले ने भी लता की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था। इन्होंने बताया था कि इनको कोरोना है और यह ICU में भर्ती हैं। कविड होने के कारण से इनको किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है और बहुत सख्त रोक लगा रखी है। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज हो रहा है। सिंगर की भतीजी ने इनकी हेल्थ के बारे में सभी को खबर दी और मीडिया से भी बात की थी।

सिंगर लता मंगेशकर को क्या हुआ है?

जब सिंगर मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब इनको काफी हलके कोरोना  सिम्टम्स थे। लेकिन इनको कई और हेल्थ रिलेटेड बीमारियां भी हैं जिसके कारण से यह थोड़ी सीरियस हो गयी थीं। इनको कोरोना के साथ साथ न्युमोनिआ भी हो गया है। 

Advertisment

लता मंगेशकर इंडिया की सोने की चिड़िया हैं इन्होंने कई गाने गए हैं कई पीडियों से। इनकी आवाज के सभी दीवाने हैं और इनको इसके लिए कई बड़े बड़े पुरस्कार जैसे कि पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण, दादा साहेब फाल्के और कई नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। इनको कम से कम 1,000 से ऊपर गाने गाये हैं हिंदी और कई दूसरी भाषाओँ में। यह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की जाने वाली आर्टिस्ट हैं गिनीस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स।


न्यूज़