/hindi/media/media_files/2025/02/26/cZNjeOJC9UxR59fNEcnV.png)
Photograph: (X)
Leaders Share Mahavir Jayanti Wishes: भारत देश की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि यहां अलग-अलग धर्म और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं और सभी त्यौहार एक-साथ मनाते हैं। आज महावीर जयंती है जो जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था। भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व क्षत्रियकुंड में हुआ था, जो वैशाली के प्राचीन साम्राज्य का हिस्सा था। उन्होंने अहिंसा (अहिंसा), सत्य (सत्य), अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का संदेश दिया था। चलिए आज उनके जन्म उत्सव पर जानते हैं कि राष्ट्रपति से लेकर किन नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं-
राष्ट्रपति से लेकर अन्य नेताओं ने दी Mahavir Jayanti की शुभकामनाएं
इस शुभ मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैन समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अहिंसा और शांति के साक्षात स्वरूप, भगवान महावीर ने मानवता को त्याग, सत्य और अपरिग्रह की राह दिखाई। आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए, समस्त विश्व के कल्याण के लिए कार्य…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 10, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हम सब महावीर भगवान को नमन करते हैं
We all bow to Bhagwan Mahavir, who always emphasised on non-violence, truth and compassion. His ideals give strength to countless people all around the world. His teachings have been beautifully preserved and popularised by the Jain community. Inspired by Bhagwan Mahavir, they… pic.twitter.com/BRXIFNm9PW
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2025
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महावीर जयंती के इस शुभ अवसर पर दिल्ली वासियों को शुभकामनाएं दीं
महावीर जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और दिल्ली वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 10, 2025
भगवान महावीर का जीवन और उनके आदर्श – अहिंसा, सत्य, क्षमा और जीव मात्र के प्रति करुणा – हमें एक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। दिल्ली सरकार, भगवान महावीर के… pic.twitter.com/IbKnuExij8
राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे ने भी महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं
भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 10, 2025
जैन धर्म के महान तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और क्षमा जैसे उच्च आदर्शों के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को सदैव प्रकाशमय मार्ग दिखाया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी उतने ही… pic.twitter.com/kTEpd60BXz
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महावीर जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी शिक्षाओं के ऊपर प्रकाश डाला
आप सभी को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2025
सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी और मानव कल्याण की उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व को दिशा दिखाती हैं। pic.twitter.com/hvBBpp896k
लोकसभा मेंबर बांसुरी स्वराज ने भी महावीर जयंती की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
सत्य, अहिंसा और करुणा के परम उपदेशक भगवान महावीर जी की जयंती पर सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) April 10, 2025
उनकी शिक्षाएं न केवल आस्था का विषय हैं, बल्कि आज के समय में मानवता, समरसता और आत्मसंयम का भी मार्गदर्शन करती हैं। आइए, उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर एक शांतिपूर्ण व सहिष्णु समाज… pic.twitter.com/8czzoBN4mw
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2025
संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा का मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए पाथेय हैं। pic.twitter.com/RuabHzJhYA