Advertisment

Maharashtra Omicron Update: महाराष्ट्र में 7 में से 5 पेशेंट हुए ओमिक्रोण के लिए नेगेटिव, डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर ने खबर दी

Maharashtra Omicron Update: ओमिक्रोण वैरिएंट को लेकर एक अच्छी न्यूज़ सामने आयी है। जिन जिन पेशेंट को इसने इन्फेक्ट किया था उस में से कई लोग रिकवर हो रहा हैं। महाराष्ट्र के पुणे डिस्ट्रिक्ट के भी 7 में से 5 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं।

Advertisment

महाराष्ट्र में 7 में से 5 पेशेंट हुए ओमिक्रोण के लिए नेगेटिव, डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर ने खबर दी



यह बात महाराष्ट्र के डिप्टी मिनिस्टर अजित पवार ने बताई है। पिछले हफ्ते ही एक NRI महिला और उसकी नाइजीरिया आयी दोनों बेटी ओमिक्रोण से इन्फेक्ट हुई थीं। इनको ट्रीटमेंट के लिए सिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

Advertisment


पवार का कहना है कि ओमिक्रोण आने के बाद से सिटी में वैक्सीनेशन और तेजी से होने लगा है। इसके आने के बाद से लोग खुद भी वैक्सीन को लेकर ज्यादा अलर्ट हो गए हैं। इन्होंने यह भी कहा है कि अब रूरल एरियाज पर फोकस करने की ज्यादा जरुरत है।



राजस्थान में जो ओमिक्रोण केस निकला था उसके कांटेक्ट का पेशेंट आज दिल्ली में ओमिक्रोण पॉजिटिव निकला है। इस लड़की को लोक नायक अस्पताल में एडमिट किया गया है। इसका सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है नेशनल सेण्टर फिर डिजीज कण्ट्रोल को। यह किस किसके साथ संपर्क में रही इसको अभी ट्रेस किया जा रहा है। इस लड़की के 17 परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
Advertisment




राजस्थान के 9 लोग अब कोरोना के नेगेटिव टेस्ट कर चुके हैं और इनको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा ओमिक्रोण वैरिएंट बाहर के कई देशों में फैल चुका है। यह साउथ अफ्रीका से शुरू हुआ था और मॉरिशियस, न्यू ज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ब्राज़ील, चीन, ज़िम्बाब्वे, इजराइल, होन्ग कोंग, UK और सिंगापुर में फैल चुका है।
Advertisment


ओमिक्रोण क्या है और क्या हैं इसके सिम्पटम्स?



वैसे तो डॉक्टर का कहना है कि ओमिक्रोण के पेशेंट ने ऐसे कुछ खास सीरियस केस नहीं दिखाए हैं और बिना अस्पताल गए ही ठीक हो गए हैं।इंडिया के 5th केस ने कुछ सिम्टम्स दिखाए हैं जैसे कि गाला ख़राब होना, कमज़ोरी होना और शरीर में दर्द होना। रिसर्च के हिसाब से कहा गया है कि ओमिक्रोण के सिम्टम्स कोरोना की तरह नहीं हैं और सर्दी झुखाम जैसे हैं। ओमिक्रोण के पेशेंट्स में सांस लेने में दिक्कत और स्वाद जाने जैसे कोई भी सिम्टम्स नहीं देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के हिसाब से आगे ओमिक्रोण किस लेवल तक सीरियस हो सकता है यह कहना अभी मुश्किल है और इसको पता करने में कई दिन लग सकते हैं।
#सेहत #न्यूज़
Advertisment