Sonal Shukla Death: फेमस वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट सोनल शुक्ला का हृदयगति रुकने से हुआ निधन

author-image
Swati Bundela
New Update


सोनल शुक्ला का निधन: महाराष्ट्र की प्रसिद्ध वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट सोनल शुक्ला का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया है (Sonal Shukla Dies)। 80 वर्ष की सोनल लोगों के बीच सोनल बेन के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने वाचा चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी और वह उसकी मैनेजिंग ट्रस्टी थी।

सोनल शुक्ला का निधन: देश की पहली महिला लाइब्रेरी की स्थापना की थी

Advertisment

शुक्ला ने 1987 में वाचा लाइब्रेरी की स्थापना की थी, जिसे देश की पहली महिला पुस्तकालय माना जाता है। पुस्तकालय में महिला विषयों से सम्बंधित लगभग 3000 पुस्तके मजूद थी। उन्होंने महिलाओं की आज़ादी के विषय पर 1991 में दो म्यूजिक एल्बम और दो डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।

महिलाओं के हक़ के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती थी सोनल

सोनम बलात्कार जैसे घिनोने जुर्म के खिलाफ स्थापित एक संस्था की को-फाउंडर थी। उनकी यह संस्था हिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाले फोरम के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने करीब 4 दशकों तक महिलाओं की हक़ की लड़ाई लड़ी है।

फीचर इमेज क्रेडिट: ट्विटर