ऐप के जरिए मिली लड़की का एक शख्स ने किया अपहरण, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update

लड़की के भाई ने दर्ज करवाई थी कंप्लेन


पुलिस के अनुसार नेब सराय गांव में रहने वाला आदमी पूरे परिवार के साथ पुलिस स्टेशन आया था। जिसके बाद उसने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बहन सोमवार सुबह 7:00 बजे से नहीं मिल रही है।

एप पर बात करने वाले लड़के ने किया किडनैप


वही पूरी इंक्वायरी करने के बाद पता चला कि उनकी बहन एक ऐप के जरिए एक व्यक्ति से बात करती हैं। उसके परिवार वालों ने यह भी बताया कि आप वाला शख्स उसकी बहन से कभी नहीं मिला है। लेकिन उन्हें उन पर शक है।

उस आदमी के खिलाफ नेब सराय थाना में सेक्शन 363 आईपीसी के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज है।

यूपी का था लड़का


हेड कॉन्स्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल संदीप और मनोज के साथ लड़की का पूरा परिवार भी लड़की को ढूंढने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला में गए थे।

पुलिस द्वारा बताया गया कि मंगलवार की सुबह पुलिस टीम बिजनौर के सोहरा थाना क्षेत्र के अनीशा नांगली गांव पहुंची और वहां से उस लड़की को छुड़ाया।

19 साल का है लड़का


पुलिस ने बताया कि उस लड़के का नाम तंजील अहमद है और वह सिर्फ 19 साल का है। तंजील बिजनौर  के अनीशा नंगली गांव का निवासी है। हालांकि पुलिस ने उसे अब गिरफ्त में ले लिया है।

लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी अपने गांव में बढ़ई का काम करता है। पुलिस ने कहा कि बच्ची और आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है,आगे की जांच जारी है।

लड़की का किया अपहरण
न्यूज़