Advertisment

Kozhikode Case: कोझिकोड में स्टॉकर ने महिला को गले लगाकर दोनों को आग लगा ली

author image
Swati Bundela
18 Dec 2021
Kozhikode Case: कोझिकोड में स्टॉकर ने महिला को गले लगाकर दोनों को आग लगा ली



Advertisment

Kozhikode Case: एक चौंका देने वाला केस सामने आया है जहाँ एक इंसान ने जूनून ही हदें पार कर दी। यह मामला कोझिकोड के एक एक गांव थिक्कोड़ी का है। एक शख्स था जो एक महिला को स्टॉक किया करता था जिसकी उम्र महज़ 22 साल थी।

कोझिकोड में स्टॉकर ने महिला को गले लगाकर दोनों को आग लगा ली

यह महिला पंचायत ऑफिस में काम किया करती थी। दिसंबर 17 को जब यह महिला काम करने के लिए जा रही थी तब इसे एक जान पहचान के इंसान ने उसे बुलाया। इसके बाद गुन्हेगार ने इसको कैंची से मारा और दोनों के ऊपर पेट्रोल ड़ाल लिया। इसके बाद इसे दोनों को आग लगा दी पंचायत ऑफिस के सामने।

Advertisment

जो उस गाँव के लोकल लोग थे उन्होंने बताया कि आग बहुत तेज़ लगी थी और लोगों को इन दोनों को बचने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। इन दोनों को बचाने के बाद इनको कोइलन्दी अस्पताल में ले जाय गया था और उसके बाद कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ले जाय गया था। लड़की 95 प्रतिशत जल चुकी थी और इस कारण उसकी मौत हो गयी। लड़के का अभी इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले को लेकर क्या कार्यवाही की है?

लड़के के खिलाफ पेयोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दिया गया है। इसके ऊपर कई धारा लगायी गयी हैं जैसे कि 302 मर्डर के लिए, 307 मर्डर की कोशिश करने के लिए और 326 जान पूछकर किसी हथियार के मारने के लिए। मामले को लेकर पुलिस अभी इन्वेस्टीगेशन कर रही है और इंडियन पीनल कोर्ट के अंतर्गत यह सभी धारा लगायी गयी हैं।

गुन्हेगार लड़के का नाम नन्दू मोहनन है और इसकी उम्र 26 साल है। इसके परिवार वालों ने ऐस कहा है कि यह दोनों रिलेशनशिप में थे और कोई दिक्कत में थे। लड़के के पड़ोसी ने भी कहा कि यह लड़की से शादी करने का प्रस्ताव लेकर गए थे लेकिन लड़की के परिवार वालों ने और वक़्त माँगा था।



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment