कन्नड़ भाषा ना बोलने पर SBI बैंक मैनेजर का हुआ तबादला, देखें वायरल वीडियो

एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां SBI बैंक में मैनेजर के हिंदी बोलने और कन्नड़ न बोलने पर हंगामा हो गया। ग्राहक ने मैनेजर पर कन्नड़ बोलने का दबाव बनाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
 Manager Transferred After Refusing to Speak Kannada In SBI

Photograph: (Moneycontrol )

Manager Transferred After Refusing to Speak Kannada In SBI: देश में हाल ही में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर कई विवाद सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां SBI बैंक में मैनेजर के हिंदी बोलने और कन्नड़ न बोलने पर हंगामा हो गया। ग्राहक ने मैनेजर पर कन्नड़ बोलने का दबाव बनाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले ने तूल पकड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। परिणामस्वरूप, बैंक मैनेजर का तबादला कर दिया गया। चलिए पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisment

कन्नड़ भाषा ना बोलने पर SBI बैंक मैनेजर का हुआ तबादला, देखें वायरल वीडियो

कर्नाटक के बेंगलुरु, अनेकल तालुक के सूर्य नगर, चंदापुरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में मैनेजर प्रियंका और एक ग्राहक के बीच भाषा को लेकर विवाद हो गया। प्रियंका, जो मूल रूप से पटना की हैं, ने कन्नड़ में बात करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें प्रियंका कहती हैं, "यह भारत है, हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है, मैं हिंदी में ही बोलूंगी।"

वायरल वीडियो

Advertisment

वीडियो में ग्राहक का कहना है, "यह कर्नाटक है, आपको कन्नड़ बोलना चाहिए।" जवाब में प्रियंका कहती हैं, "आपने मुझे नौकरी नहीं दी है।" ग्राहक ने फिर कहा, "यह कर्नाटक है, मैडम।" प्रियंका ने जवाब दिया, "यह भारत है।" ग्राहक ने जोर देकर कहा कि आरबीआई के नियमों के अनुसार, उस राज्य में वहां की स्थानीय भाषा बोलनी चाहिए, लेकिन प्रियंका ने कन्नड़ बोलने से साफ इनकार करते हुए कहा, "मैं कन्नड़ कभी नहीं बोलूंगी।" इस पर ग्राहक ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "बहुत बढ़िया मैडम, बहुत बढ़िया।"

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने लोगों से बैंक को सबक सिखाने की अपील की और कहा, "दर्शकों, यह चंदापुरा में एसबीआई की शाखा है। आप सभी को इस शाखा को सबक सिखाना चाहिए। हमें एकजुट होना चाहिए।"

Advertisment

मैनेजर का तबादला, SBI की CM ने की सराहना

इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया: "सूर्य नगर, अनेकल तालुक में एसबीआई शाखा प्रबंधक का व्यवहार, कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति उपेक्षा दिखाना, अत्यंत निंदनीय है। हम एसबीआई की त्वरित कार्रवाई और अधिकारी के स्थानांतरण की सराहना करते हैं। अब इस मामले को बंद माना जा सकता है। मैं वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि पूरे भारत में सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषा संवेदीकरण प्रशिक्षण अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान करना लोगों का सम्मान करना है।"