Hockey Star Marriage: मंदीप और उदिता ने जालंधर में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

21 मार्च, 2025 को इंडियन हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह और वूमेन हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता की जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी हुई।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Mandeep Singh and Udita Duhan are set to tie the knot

Photograph: (Khel Now/X)

Mandeep Singh and Udita Duhan Married: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान मंदीप सिंह और महिला हॉकी टीम की स्टार डिफेंडर उदिता दुहन शादी के बंधन में बंध गए हैं। हॉकी के मैदान से शुरू हुई इनकी दोस्ती अब एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर दुनिया के सामने रखा। यह कहानी खेल की दुनिया से निकलकर जिंदगी के नए पड़ाव तक पहुंची है। चलिए इस जोड़ी और उनकी शादी से जुड़ी सभी रोचक बातें जानते हैं।

Advertisment

मंदीप और उदिता ने जालंधर में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

2 हॉकी ओलंपियन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। 21 मार्च, 2025 को इंडियन हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह और वूमेन हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता की जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी हुई। इस मौके पर दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मनदीप का संबंध जालंधर, पंजाब से और उदिता हिसार, हरियाणा की छोरी हैं। शादी के इस मौके पर हॉकी टीम के खिलाड़ी और परिवार के मेंबर मौजूद रहें जिन्होंने इस खास मौके की शोभा बढ़ाई। 

Advertisment

यह शादी 21 मार्च, 2025 को सिख रीति रिवाज के साथ हुई। 19 मार्च, 2025 से हल्दी सेरेमनी हुई। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त, टीम के साथी भी भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही डीजे पार्टी हुई जिसमें भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के खिलाड़ी शामिल हुए। शादी के बाद का 22 मार्च को रिसेप्शन होगा।

Advertisment

कपल के बारे में जानें 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह पंजाब से संबंध रखते हैं। उनका जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे। इस दौरान टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। 2013 में अपने सीनियर डेब्यू के बाद से एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। 

Advertisment

उदिता दुहान का संबंध हरियाणा से है। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। टोक्यो ओलंपिक में टीम के ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 

महामारी में शुरू हुई लव स्टोरी

Advertisment

कथित तौर पर इस जोड़े की लव स्टोरी कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवालों से बताया कि मनदीप और उदिता का रिश्ता लॉकडाउन के दौरान ही उनका मजबूत हुआ। इस समय वे अपने परिवारों और बाहरी दुनिया से दूर एक ही कैंप में फंसे हुए थे। इस दौरान उन्हें एक साथ ज़्यादा समय बिताने का मौका मिला। दोनों ही ओलंपियन हैं। अब वह अपनी जिंदगी में एक स्टेप आगे बढ़ रहे हैं और टीममेट से जीवनसाथी का सफर शुरू कर रहे हैं।

Indian Women's Hockey Indian Hockey Player Wedding indian women hockey Hockey Pre-Wedding Festivities pre wedding