/hindi/media/media_files/2025/02/18/cS6aLLokS6y7N8K0epWi.png)
Image Credit: X (BBC News Press Team)
Manu Bhaker wins BBC Sportswoman of the Year 2024 award: कल यानी 17 फरवरी, 2025 को मनु भाकर को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2024' से सम्मानित किया है। मनु भाकर भारत की उभरती हुई शूटिंग खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत का नाम रोशन किया। उन्हें यह अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय वोटिंग के जरिए मिला। यह अवार्ड समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। मनु की उम्र महज 22 साल है, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।
Indian pistol shooter Manu Bhaker wins the BBC Indian Sportswoman of the Year Award, following her outstanding performance at the Paris Olympics. #ManuBhaker | #BBCIndianSportswomanoftheYear | #sportswoman pic.twitter.com/tA5DxV11AG
— All India Radio News (@airnewsalerts) February 18, 2025
शूटर Manu Bhaker ने 'BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2024' अवार्ड जीता
यह बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर का पांचवां एडिशन है। इस अवार्ड के लिए शूटर मनु भाकर के अलावा गोल्फ़र अदिति अशोक, क्रिकेटर स्मृति मंधाना, शूटर अवनि लेखरा और पहलवान विनेश फोगाट को नॉमिनेट किया गया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई वोटिंग के आधार पर मनु का नाम चुना गया। इन सभी महिला खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है। इस अवार्ड को बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने मनु को दिया।
आगे कड़ी मेहनत करूंगी
ओलंपिक मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने ANI से कहा, "मैं इस भव्य सम्मान के लिए बीबीसी और बेहतरीन कवरेज के लिए पत्रकारों को धन्यवाद देना चाहती हूं... पुरस्कार हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और मैं अब और कड़ी मेहनत करूंगी... हमें अप्रैल में विश्व कप, जून में कुछ घरेलू प्रतियोगिताएं, म्यूनिख में एक और विश्व कप और फिर इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना है..."
#WATCH | Delhi | On receiving BBC’s Indian Sportswoman of the Year Award, Olympic medallist shooter Manu Bhaker says, "I want to thank BBC for such a grand honour and the journalists for great coverage... Awards have always been an inspiration for me, and I will work harder from… pic.twitter.com/HsHPi7edCc
— ANI (@ANI) February 17, 2025
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
17 जनवरी, 2025 को खेल मंत्रालय द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में किया गया। इस बार 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया जिसमें शूटर मनु भाकर का नाम भी शामिल था। इनके अलावा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल थे।
पेरिस ओलिंपिक में किया शानदार प्रदर्शन
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। इसके चर्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए। उन्होंने 2024 में पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास दर्ज किया है। वह पहली महिला शूटर हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में वूमेन इंडिविजुअल में तीसरा स्थान हासिल किया और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में सरबजीत सिंह के साथ दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मनु भाकर ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मैच में गोल्ड मेडल जीता। यहां पर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड सेट किया। 2022 एशियन गेम्स में उन्होंने 25 मीटर पिस्टल टीम में गोल्ड मेडल जीता। 16 वर्षीय मनु भारत की पहली निशानेबाज और पहली महिला एथलीट थीं जिसने यूथ ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाया।
मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हरियाणा के झज्जर में हुआ। उनकी उम्र 23 साल है। मनु ने सिर्फ 22 साल की उम्र में पेरिस 2024 ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।