Margherita Hack Google Doodle: गूगल ने "द लेडी ऑफ द स्टार्स" को दिया सम्मान

author-image
Swati Bundela
New Update
मार्गेरिटा हैक गूगल डूडल 
Advertisment


एनिमेटेड डूडल में, हैक अपनी कुर्सी पर बैठी हुई है और अपने टेलीस्कोप में देख रही है, ये डूडल satellites, asteroids और तारकीय वायुमंडल के विकास (evolution of stellar atmospheres) में उनकी रुचि को दिखाता है। हैक प्रगतिशील कारणों, पशु संरक्षण के लिए काम करती थी और उन्होंने सभी के लिए समानता को बढ़ावा देकर महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया।
Advertisment

"द लेडी ऑफ द स्टार्स" मार्गेरिटा हैक (Margherita Hack) कौन थी ? जानिए उनके बारे में ये 6 बातें



  1. हैक का जन्म 12 जून, 1922 को फ्लोरेंस, इटली में हुआ था। उन्होंने पहले लिटरेचर लिया, लेकिन बाद में भौतिकी (physics) में पढ़ाई की।

  2. एस्ट्रोफिजिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद वह ट्राएस्टे विश्वविद्यालय में एस्ट्रोनॉमी की प्रोफेसर बन गईं।

  3. 1964 में ट्राइस्टे में जाने के बाद हैक ट्राइस्टे एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी की पहली महिला डायरेक्टर थीं और उन्होंने शहर के विश्वविद्यालय में पूर्ण प्रोफेसर की उपाधि प्राप्त की, ऐसा करने वाली पहली महिला भी थीं।

  4. 1994 में, उन्हें उनके साइंटिफिक रिसर्च के लिए टार्गा ग्यूसेप पियाज़ी पुरस्कार (Targa Giuseppe Piazzi award) से सम्मानित किया गया था। ट्राइस्टे की ऑब्जर्वेटरी में उनके नवाचारों ने NASA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी में सदस्यता के साथ-साथ astronomical community में उनकी पहचान अर्जित की।

  5. उन्हें 1995 में वैज्ञानिक प्रसार के लिए कॉर्टिना उलिसे पुरस्कार (Cortina Ulisse) से सम्मानित किया गया था। उनके 90 जन्मदिन पर, इटेलियन सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च पुरस्कार - दामा डि ग्रान क्रोस (Dama di Gran Croce) की उपाधि से सम्मानित किया।

  6. 29 जून 2013 को 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मार्गेरिटा हैक गूगल डूडल