/hindi/media/media_files/2025/03/01/ruD0On0hebIxy17sXaJf.png)
Photograph: (Instagram)
Mary Kom Demands Privacy and Denies Affair Rumors in Legal Notice: इन दिनों छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे और अफेयर की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। अब उन्होंने 16 महीने की चुप्पी तोड़ी है और सभी सवालों के जवाब दिए हैं। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2023 में ही उनका अपने पति से तलाक हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने अफेयर की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है। चलिए पूरी बात विस्तार से जानते हैं।
Mary Kom ने की तलाक की पुष्टि, अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुपी
30 अप्रैल, 2025 को मैरी कॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कानूनी नोटिस साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने तलाक की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर, 2023 को वह और उनके पति करुंग ओन्खोलर कानूनी रूप से तलाक ले चुके हैं। मैरी कॉम की ओर से यह खुलासा तब किया गया, जब सोशल मीडिया पर उनके कथित अफेयर की अफवाहें उनके बिजनेस पार्टनर हितेश चौधरी के साथ तेजी से फैल रही थीं।
उन्होंने इन दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दो साल पहले उनका तलाक आपसी सहमति से और परिवार की उपस्थिति में कोम कस्टमरी लॉ के अनुसार हुआ था।
To Whom It May Concern pic.twitter.com/AhY9zM9ccG
— Dr. M C Mary Kom OLY (@MangteC) April 30, 2025
तलाक को लेकर कानूनी नोटिस
"इन काल्पनिक और गलत मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, मैं निम्नलिखित स्पष्टीकरण जारी करना चाहता हूं: एम.सी. मैरी कॉम और श्री ओन्खोलर (ओन्लर) कॉम अब विवाहित नहीं हैं। उन्होंने 20 दिसंबर, 2023 को कोम प्रथागत कानून के तहत आपसी सहमति से तलाक को अंतिम रूप दिया, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों और कबीले के नेताओं की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई।"
अफेयर को लेकर दिया स्पष्टीकरण
कानूनी नोटिस में मैरी कॉम के एडवोकेट ने बताया "मेरी क्लाइंट के श्री हितेश चौधरी के साथ किसी संबंध या किसी अन्य बॉक्सर के पति के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों को स्पष्ट रूप से खारिज किया जाता है। किसी भी मीडिया मंच द्वारा ऐसी अफवाहों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।"
प्राइवेसी की मांग
इस कानूनी नोटिस के जरिए मैरी कॉम ने अपनी प्राइवेसी की मांग की है। उनके लिए पिछले दो साल बहुत मुश्किल रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे उनके बारे में बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस कानूनी नोटिस का उल्लंघन किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।