Advertisment

Meerut News: स्पेशलाज्ड महिला पर कराया कुत्तों से हमला

न्यूज़ : महिलाओं पर हमले रुक नहीं रहे हैं। एक ताज़ा मामला मेरठ का सामने आया जिसमें एक महिला के गोकशी के विरोध को लेकर उस पर कुत्तों से हमला करवा दिया गया। महिला की हालत गंभीर है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Molestation

मेरठ में हुआ अमानवीय क्राइम

Meerut News: स्पेशलाइज़्ड महिलाओं पर हमले रुक नहीं रहे हैं, चाहें मामला कोई भी हो। नया ताज़ा मामला गोकशी को लेकर है। इसके साथ ही गोवंश पर भी आक्रमण रुक नहीं रहें है, जो रोक रहा है उसपर क्या हाल हो रहा है ये ख़बर से साफ़ है। बहुत ही अमानवीय मेरठ से मामला आया है जिसमें एक महिला पर गोकशी के विरोध में परिवार के ही लोगों ने उस पर जानवरों के जरिए से हमला करवा दिया। मामला की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई। 

Advertisment

क्या है मामला

मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट में कांच का पुल कमेला रोड स्थित कब्रिस्तान का है। शाहनत्थन की रहने वाली अरशी पुत्री इजहार अहमद ने ये मामला एसएसपी तक पहुंचाया। अरशी के पिता इजहार अहमद सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से संबंध रखते हैं जिसके चलते वो वक्फ संपत्ति की देखभाल भी करते हैं। मामले के अनुसार अरशी के चाचा हिस्ट्रीशीटर हैं जिनका नाम फरहान है। फरहान और रिहान दोनों कब्रिस्तान में ही रहते हैं। पीड़ित महिला शाइस्ता भी रिहान के साथ रहती हैं जो इस्पेशलाइज़ हैं।

मामले के अनुसार कब्रिस्तान में गोकशी चल रही थी। गोकशी के विरोध में शाइस्ता ने फरहान को ऐसा करने से रोका। इसपर फरहान ने गोकशी से जुड़े अंश शाइस्ता पर फ़ेंक दिए और कुत्ते पीछे छोड़ दिए। कुत्तों ने शाइस्ता पर बुरी तरह हमला कर दिया और शाइस्ता बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई। आनन-फ़ानन में जब आसपास के लोगों ने ये देखा तो जख़्मी हालत में शाइस्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। 

Advertisment

भाईयों में है ज़मीनी विवाद

शाइस्ता स्पेशलाइज़्ड हैं, वे बोल नहीं सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इशारों में सारा विरोध किया। पीड़ित महिला की भतीजी अरशी ने मामला एसएसपी तक पहुंचाया। मामला थाने में दर्ज कर दिया गया है। महिला अस्पताल में है और स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है दोनों भाईयों में ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। 

मामला उत्तर प्रदेश से आता है। उत्तर प्रदेश की सरकार गोवंश के प्रति अकसर एक्शन लेती है। मालूम हो केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही गोवंश पर और महिलाओं पर हो रहे हमले के प्रति एकदम सख़्त हैं। ऐसे में भी इस तरह की बढ़ती घटनाओं से लगता है कि हमलावरों को सरकार और क़ानून का कोई डर नहीं है। 

Meerut News मेरठ मामला
Advertisment