/hindi/media/media_files/2025/05/15/CcX0uFICeuT2KELvDtHx.png)
Photograph: (News Meter/X)
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां संस्करण भारत के हैदराबाद में 13 मई को शुरू हो चुका है, जो भारत के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन में 110 से अधिक प्रतियोगी हिस्सा लेने भारत आए हैं। यह प्रतियोगिता 22 दिनों तक चलेगी, जिसका ग्रैंड फिनाले 31 मई को होगा। मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का उद्घाटन हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में एक भव्य समारोह के दौरान हुआ। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
Miss World 2025: हैदराबाद में 13 मई को हुई ग्रैंड ओपनिंग से शुरू हुआ ग्लैमर का सफर
13 मई को मिस वर्ल्ड 2025 की शुरुआत हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में एक भव्य समारोह के दौरान हुई जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी उपस्थित रहे और उन्होंने आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की। ग्रैंड फिनाले में चेक गणराज्य की 2024 की मिस वर्ल्ड विजेता क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा, अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।
హైదరాబాద్ మహానగరంలో కన్నుల పండుగగా మిస్ వరల్డ్ 2025 ప్రారంభమైంది. రాష్ట్ర ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @revanth_anumula గారు #MissWorld2025 కార్యక్రమాన్ని లాంఛనంగా ప్రారంభించారు. దేశీయ ముఖ్యంగా తెలంగాణ సంప్రదాయ సాంస్కృతిక కళలు, పోటీదారుల పాశ్చాత్య కళా ప్రదర్శనల మధ్య మిస్ వరల్డ్ పోటీలు… pic.twitter.com/MekDId3nZn
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) May 10, 2025
तेलंगाना की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगी भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का अनुभव कर रहे हैं। तेलंगाना सरकार ने इसके लिए एक विशेष शेड्यूल तैयार किया है, जिसके तहत प्रतियोगियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा, ताकि उन्हें तेलंगाना की संस्कृति, रंग और इतिहास की झलक मिल सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार इस आयोजन के माध्यम से तेलंगाना को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना चाहती है।
इस कार्यक्रम में हैदराबाद के पुराने शहर में हेरिटेज वॉक, चारमीनार और चौमहल्ला पैलेस जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा शामिल है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है। इसके अलावा, 17 मई को स्पोर्ट्स फिनाले और 22 मई को टैलेंट फिनाले जैसे आयोजन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
Miss World contestants go for a Spritual tour at Buddhavanam on the eve of #BuddhaPurnima
— Surya Reddy (@jsuryareddy) May 12, 2025
On the eve of Buddha Purnima contestants of The 72nd #MissWorld2025 Festival (from Asian and Oceanic region) embarks on spiritual tour to #Nagarjunasagar to explore #Buddhavanam, a serene… pic.twitter.com/l5pEAEqEYu
Miss World 2025 contestants took a captivating heritage walk through Charminar, Laad Bazaar, and Chowmohalla Palace in Hyderabad’s historic Old City on Tuesday.#MissWorldTelangana #MissWorld2025 pic.twitter.com/VILfy5HPPh
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) May 13, 2025
VIDEO | Hyderabad artisans craft unique lac bangles for Miss World 2025 contestants, blending tradition with global glamour.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2025
This year Telangana is going to host the 72nd Miss World for which Mohammed Anwar and his team, have handcrafted a set of bangles for the Miss World 2025… pic.twitter.com/nCfh22iufZ
भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा?
भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की नंदिनी गुप्ता कर रही हैं। उनकी उम्र 21 साल है और उन्होंने मुंबई से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्होंने 2023 में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड' और 'मिस राजस्थान' का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने भारत की आमिर विरासत को अपने अटायर से प्रस्तुत किया। उन्होंने अवॉर्ड विनिंग डिजाइनर गौरांग शाह द्वारा डिजाइन किए गए खूबसूरत अटायर को पहना था।