Mumbai Rape Case: निर्भया केस की तरह महिला का रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स में घुसाई रॉड

author-image
Swati Bundela
New Update


Mumbai Rape case: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जो " निर्भया" मामले की दरिंदगी याद दिलाती हैं। मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल के महिला का हुआ रेप। आज सुबह महिला की हालत नाजुक बताई गई थी, लेकिन अब हॉस्पिटल से पता चला ही महिला की मृत्यु हो चुकी है। महिला के साथ रेप के बाद हुई दरिंदगी, रेप के बाद एक आरोपी गिरफतार। 

Advertisment

महिला के साथ टेंपो में किया गया रेप (Mumbai Rape Case)

इस रेप मामले में महिला के साथ पहले टेंपो में रेप किया गया और फिर उसके ऊपर हमला किया गया। उसके बाद महिला बड़ी गंभीर हालत में पुलिस को मिली। इस घटाना को निर्भया रेप केस के जैसी दरिंदगी का दूसरा कैस बताया जा रहा है। घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा जो 45 वर्षीय पुरुष है जिसका नाम मोहन चौहान है।

निजी अंगों में लोहे के रॉड से किया गया हमला

अधिकारियों की रिपोर्ट के हिसाब से शुक्रवार को तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन आया जिसमे बताया गया कि खैरानी रोड पर एक इंसान एक महिला को बड़ी बेरहमी से मार रहा है, महिला का पता लगाने के लिए पुलिस जल्द मौके पर पहुंचे। पहुंचने के बाद पुलिस को रोड के किनारे महिला खून से लथपथ मिली। महिला को फिर नगर निगम द्वारा संचालित रजवाड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया। महिला की जांच करने के बाद पता चला कि महिला का पहले रेप हुआ उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की छड़ से बड़ी ही बेरहमी से हमला किया गया।

आरोपी पर हुआ रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

पुलिस ने जब छानबीन की तो उन्हे टेंपो मिला जिसमे खून के धब्बे थे। महिला वेंटिलेटर पर थी। डॉक्टर ने बताया कि महिला के निजी अंग में लोहे की सीरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि सबूतो के आधार पर आरोपी चौहान पर भारतीय दंड के मुताबिक आईपीसी की धारा 307 और धारा 376 (बलात्कार) के जोर पर गिरफ्तार किया गया और अब जांच जारी है।


न्यूज़