Saki Naka Rape Case: रेप पीड़िता ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, यहाँ जानिए मामले से जुड़ी सभी ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Saki Naka Rape Case: साकीनाका में महिला के साथ दरिंदगी से हुए रेप के बाद पीड़िता ने 33 घंटे की लड़ाई के बाद तोड़ा दम। शुक्रवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की महिला के साथ निर्भया रेप केस की तरह बलात्कार का मामला सामने आया था। आज सुबह महिला की हालत नाजुक बताई गई थी, लेकिन अब हॉस्पिटल से पता चला है कि महिला की मृत्यु हो चुकी है। महिला से रेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

Saki Naka Rape Case: यहाँ जानिए मामले से जुड़ी ये 8 ज़रूरी बातें

- शुक्रवार को पुलिस को एक फोन आया जिसमे बताया गया कि खैरानी रोड पर एक इंसान एक महिला को बड़ी बेरहमी से मार रहा है, महिला का पता लगाने के लिए पुलिस जल्द मौके पर पहुंची।

- पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें रोड के किनारे महिला खून से लथपथ मिली। महिला को फिर नगर निगम द्वारा संचालित रजवाड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया।

- महिला की जांच करने के बाद पता चला कि महिला का पहले रेप हुआ उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की छड़ से बड़ी ही बेरहमी से हमला किया गया था।

Advertisment

- महिला के साथ पहले टेंपो में रेप किया गया और फिर उसके ऊपर हमला किया गया।

- घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा जो 45 वर्षीय पुरुष है जिसका नाम मोहन चौहान है।

- पुलिस ने जब छानबीन की तो उन्हे टेंपो मिला जिसमे खून के धब्बे थे। हालांकि पुलिस महिला के बयान के लिए उसके होश में आने का इंतज़ार कर रही थी, लेकिन वह बच नहीं पाई।

Advertisment

- डॉक्टर ने बताया कि महिला के निजी अंग में लोहे की सीरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।

- पुलिस ने लड़की की मृत्यु से पहले बताया था कि सबूतो के आधार पर आरोपी चौहान पर भारतीय दंड के मुताबिक आईपीसी की धारा 307 ( हत्या का प्रयास) और धारा 376 (बलात्कार) के जोर पर गिरफ्तार किया गया और अब जांच जारी है।


न्यूज़