मुंबई: सनकी दामाद ने की सास की हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाई बांस की डंडी

author-image
Swati Bundela
New Update


आदमी ने की सास की हत्या: मुंबई से एक बार फिर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति पर अपनी सास की बड़ी ही बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सनकी व्यक्ति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बांस की डंडी डाल दी और उसकी हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर अन्य आरोपों के साथ भारतीय दंड संहिता (अप्राकृतिक यौन संबंध) की धारा 377 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisment

आदमी ने की सास की हत्या: जानिए आखिर क्या थी वजह

यह मामला मुंबई के विले पार्ले (पूर्वी) इलाके का है। पीड़िता महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दामाद ने पहले महिला के सिर पर टाइल्स से हमला किया। फिर उस पर चाकू से वार किया और फिर बड़ी ही बेरहमी से उनके गुप्तांग में एक बांस डाल दिया।

पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी तीन साल से जेल में बंद था। आरोपी इसी मामले में 1 सितंबर को रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह अपनी पत्नी से मिलने गया था। वह केवल यह पता लगाना चाहता था कि कही उसने किसी और से शादी तो नहीं कर ली है। अब वह महिला गर्भवती है। आरोपी व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी से अपने नए पति को छोड़कर उसके पास लौटने को कहा था।

जब आरोपी पति अगले दिन उससे मिलने गया, तो उसने देखा कि वह घर छोड़ चुकी है। जब उसने अपनी सास ने उसके नए ठिकाने के बारे में पूछा तो सास ने उसे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर गुस्साए आरोपी दामाद ने अपनी सास को कई बार चाकू मारकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। घटना के बाद उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया।

Advertisment

ये भी पढ़िए: #MumbaiRape Trending: ट्विटर पर क्यों कर रहा है ये हैशटैग ट्रेंड? यहाँ जानिए पूरा मामला