#MumbaiRape Trending: ट्विटर पर क्यों कर रहा है ये हैशटैग ट्रेंड? यहाँ जानिए पूरा मामला

author-image
Swati Bundela
New Update


#MumbaiRape Trending: शुक्रवार को मुंबई के साकीनाका में 30 साल की महिला के साथ हुए रेप मामले में जनता में बेहद आक्रोश है। निर्भया केस की तरह मुंबई में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आज सुबह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को 21 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisment

#MumbaiRape Trending: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है ये हैशटैग ट्रेंड? यहाँ जानिए पूरा मामला

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। निर्भया की तरह ही लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे ही रॉड से हमला किया गया था। डॉक्टर ने बताया कि महिला के निजी अंग में लोहे की सीरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी। लड़की की मृत्यु के बाद से ही जनता में खूब आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग #MumbaiRape के ज़रिये न्याय की मांग कर रहे है। मामले में हाल ही में CM उद्धव ठाकरे ने बयान जारी कर कहा कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा।

Mumbai Rape Case: यहाँ जानिए पूरा मामले

शुक्रवार को पुलिस को एक फोन आया जिसमे बताया गया कि खैरानी रोड पर एक इंसान एक महिला को बड़ी बेरहमी से मार रहा है, महिला का पता लगाने के लिए पुलिस जल्द मौके पर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें रोड के किनारे महिला खून से लथपथ मिली। पीड़िता को फिर नगर निगम द्वारा संचालित रजवाड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया।

Advertisment

महिला की जांच करने के बाद पता चला कि महिला का पहले रेप हुआ उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की छड़ से बड़ी ही बेरहमी से हमला किया गया था। महिला के साथ पहले टेंपो में रेप किया गया और फिर उसके ऊपर हमला किया गया। घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा जो 45 वर्षीय पुरुष है जिसका नाम मोहन चौहान है।

पुलिस ने लड़की की मृत्यु से पहले बताया था कि सबूतो के आधार पर आरोपी चौहान पर भारतीय दंड के मुताबिक आईपीसी की धारा 307 ( हत्या का प्रयास) और धारा 376 (बलात्कार) के जोर पर गिरफ्तार किया गया और अब जांच जारी है।


न्यूज़